{"_id":"6310f1c5db7e69059b200006","slug":"dead-body-of-drowned-youth-found-in-yamuna-saharanpur-news-mrt6034438131","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडीआरएफ ने बरामद किया यमुना में डूबे युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडीआरएफ ने बरामद किया यमुना में डूबे युवक का शव
विज्ञापन
यमुना में डूबे युवक की तलाश करती एनडीआरएफ की टीम
- फोटो : SAHARANPUR
यमुना में मिला डूबे युवक का शव
चिलकाना (सहारनपुर)। यमुना में डूबे युवक के शव को एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। युवक का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ हरियाणा ले गए।
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हरियाणा प्रांत के यमुनानगर जिले के गांव डामोपुरा बुडिया निवासी धीरज (18) पुत्र रामकुमार अपने चचेरे भाई तथा मित्रों के साथ यमुना में नहाने के लिए आया था। नहाते समय धीरज यमुना नदी में बने एक गहरे कुंड में डूब गया था। सूचना मिलने पर चिलकाना पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों तथा नाव की मदद से धीरज के शव को तलाशने की कोशिश की। देर शाम तक तलाशी अभियान चलता रहा। रात में भी जेनरेटर लगाकर युवक के शव की तलाश की जाती रही। बृहस्पतिवार की सुबह थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय, राजस्व विभाग की टीम के साथ पुन: मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद ही गाजियाबाद से एनडीआरएफ की टीम भी यमुना किनारे पहुंच गई तथा युवक की तलाश करने लगी। एनडीआरएफ की टीम ने विशेष तकनीक से यमुना में बने गहरे कुंडों के पानी को जोर से हिलाया। इसके कुछ देर बाद एनडीआरएफ तथा पुलिस की टीम नाव से घटना स्थल से दो किमी आगे तक पहुंची। जहां टीम को शव नजर आया। जिसे टीम ने बाहर निकाल लिया। शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ सदर नीरज कुमार ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम के अथक प्रयास से शव ही को बरामद किया गया है। मृतक के पिता रामकुमार द्वारा किसी तरह की कार्रवाई से इंकार करने के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। इस दौरान एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव, सीओ सदर नीरज सिंह, थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय, टोडरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज अतुल कुमार, एनडीआरएफ टीम के इंचार्ज शकील अहमद सहित आसपास के गांवों के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।

यमुना में युवक की तलाश को तैयारी करती एनडीआरएफ की टीम- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन