फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dead body of businessman's son thrown

कारोबारी के लापता पुत्र की हत्या कर शव फेंका

Thu, 26 Dec 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dead body of businessman's son thrown
सहारनपुर: अब्दुल रजाक की फाईल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र के दाऊद सराय मोहल्ले से 18 दिसंबर की रात संदिग्ध हालात में लापता कारोबारी के पुत्र का जला हुआ शव रुड़की के मंडावर चौकी क्षेत्र में मिला है। शव आधा जला हुआ और आधा जानवरों ने नोच रखा था। पुलिस के अनुसार हत्या कर शव फेंका गया है और साक्ष्य मिटाने के लिए जलाने का प्रयास किया गया है। हत्या के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गईं हैं।
विज्ञापन

थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मोहल्ला दाऊद सराय निवासी रिहान हैंडीक्राफ्ट कारोबारी हैं। परिजनों के मुताबिक कारोबारी का 17 वर्षीय पुत्र अब्दुल रज्जाक 18 दिसंबर की रात आठ बजे घर से टहलने के लिए निकला था, लेकिन वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। थाना कुुतुबशेर में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस ने भी अब्दुल रज्जाक की तलाश शुरू कर दी थी। बुुधवार को अब्दुल रज्जाक का शव उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र की मंडावर पुलिस चौकी क्षेत्र में पड़ा मिला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शनाख्त की। अब्दुल के शव का छाती के ऊपर का हिस्सा जला हुआ था और जानवरों ने भी शव नोच रखा था। रुड़की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उधर, थाना कुतुबशेर पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि अब्दुल रज्जाक की हत्या कर शव फेंका गया और साक्ष्य मिटाने के इरादे से शव को जलाने की कोशिश की गई। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना कुतुबशेर पुलिस की दो टीमें जांच कर रही हैं। वारदात के खुलासे को लेकर रज्जाक के मोबाइल फोन कॉल की डिटेल भी पुलिस खंगाल रही है।
विज्ञापन

तीन बहनों का इकलौता भाई था अब्दुल, सांसद ने दी सांत्वना
सहारनपुर। कारोबारी रिहान का पुत्र अब्दुल रज्जाक तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कारोबारी के घर और प्रतिष्ठान पर रिश्तेदारों एवं मोहल्लेवासियों की भीड़ लग गई। अब्दुल रज्जाक की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुराहाल हो गया। सांसद हाजी फजलुरर्हमान ने परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरसवा में मिली थी लोकेशन, कई हिरासत में
सहारनपुर। परिजनों के मुताबिक जिस रात अब्दुल रज्जाक लापता हुआ था तो रात 12 बजे उसके मोबाइल फोन की लोकेशन सरसावा में मिली थी। उसके बाद मोबाइल फोन बंद हो गया था। पुलिस ने भी इसी आधार पर पड़ताल शुरू की। परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या करने का शक जताया है, जिसके आधार पर पुलिस एक लड़की सहित कुछ लोगाें को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। शुरूआती जांच में लग रहा है कि हत्या करने के बाद अब्दुल रज्जाक का शव फेंका गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।-----विनीत भटनागर, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed