{"_id":"604ba2ac8ebc3ec967512540","slug":"dead-body-of-a-woman-found-hanging-saharanpur-news-mrt5295361115","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
- आगरा की रहने वाली पूजा ने चार साल पूर्व किया था प्रेम विवाह
- फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव मांडुवाला की घटना
छुटमलपुर (सहारनपुर)। चार साल पूर्व प्रेम विवाह करने वाली महिला का शव पेड़ पर लटका मिला। महिला पूजा (25 वर्षीय) आगरा की रहने वाली थी, जिसने फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव मांडुवाला द्वितीय निवासी अवनीश से प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने उसके मायके वालों को सूचना दी, लेकिन उन्होंने आने से इनकार कर दिया और कहा कि वह हमारे लिए पहले ही मर चुकी है।
आगरा के थाना जैतपुर के गांव जैतपुर कलां निवासी रामबीर की बेटी पूजा ने वर्ष 2017 में सहारनपुर निवासी अवनीश पुत्र कुंवरपाल से प्रेम विवाह किया था। बृहस्पतिवार सुबह पूजा घर से खेतों की तरफ गई थी, जो देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। शुक्रवार सुबह खेतों की तरफ गए ग्रामीणों को आबादी से करीब डेढ़ किमी दूर पेड़ पर काफी ऊंचाई पर पूजा का शव लटका मिला। इसके बाद उन्होंने अवनीश के परिवार और पुलिस को सूचना दी। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर आई और जांच की।
थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि पूजा के पिता को फोन पर इसकी सूचना दी गई तो पिता ने कह दिया कि वह कैंसर पीड़ित हैं और जब पूजा ने उनकी मर्जी के खिलाफ शादी की थी, तभी से पूजा को मरा हुआ मान लिया था। इसलिए वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। इसके बाद तहसीलदार बेहट भोपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
आए दिन होता था दंपती में झगड़ा
पूजा अपने पीछे दो छोटी बेटियां छोड़ गई है। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि पूजा की बेटी ने बताया, मम्मी पापा के बीच आए दिन झगड़ा होता था। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ भी संदिग्ध आता है तो कार्रवाई की जाएगी।