{"_id":"64d3e158ff056c311e0e7a34","slug":"dcm-collided-with-tempo-seven-injured-including-six-school-children-saharanpur-news-c-34-1-smrt1024-1192-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डीसीएम ने टेंपो में मारी टक्कर, छह स्कूली बच्चों सहित सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डीसीएम ने टेंपो में मारी टक्कर, छह स्कूली बच्चों सहित सात घायल
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर मचा चीख पुकार, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
हाईवे पर साखन नहर के समीप हुआ हादसा, चालक फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद/तलहेड़ी बुजुर्ग। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरे टेंपो को डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छह बच्चों सहित सात लोग घायल हो गए। सभी को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने घायल बच्चों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
बुधवार की सुबह करीब 7.30 बजे क्षेत्र के मेघराजपुर गांव से छह छात्र-छात्राएं टेंपो से तलहेड़ी बुजुर्ग के भारतीय इंटर कॉलेज जा रहे थे। टेंपो कासिमपुरा गांव निवासी अंकित चला रहा था। जब वह हाईवे पर स्थित साखन नहर के समीप पहुंचे तो पीछे से आए तेज गति डीसीएम टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो सड़क किनारे खाई में पलट गया। इस दौरान बच्चों में चीख पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने बमुश्किल बच्चों को बाहर निकाला। टेंपो चालक ने लोगों की मदद से घायल बच्चों को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। सूचना मिलने पर बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे में चालक अंकित सहित छात्र राधे (12), कान्हा (12), कार्तिक (16), सृष्टि (11), गौरी (12) और शिखा (15) घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद डीसीएम चालक फरार हो गया। घायल बच्चों के परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इंकार किया है।