{"_id":"63b1c7e106a3a124136a0f77","slug":"day-long-traffic-jam-on-dehradun-highway-due-to-influx-of-tourists-saharanpur-news-mrt620152850","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पर्यटकों का रैला उमड़ने से देहरादून हाईवे पर दिन भर रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पर्यटकों का रैला उमड़ने से देहरादून हाईवे पर दिन भर रहा जाम
विज्ञापन
दून हाईवे पर जाम में फंसे वाहन
- फोटो : SAHARANPUR
पर्यटकों का रैला उमड़ने से देहरादून हाईवे पर दिन भर रहा जाम
छुटमलपुर (सहारनपुर)। मसूरी में नव वर्ष मनाने के लिए पर्यटकों का रैला उमड़ने से देहरादून हाईवे पर नए साल के पहले दिन यात्रियों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। शिवालिक पहाड़ियों के मात्र दस किमी के सफर को तय करने में वाहनों को एक से डेढ़ घंटे का समय लगा।
छुटमलपुर देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह से ही वाहनों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। बड़ी संख्या में मसूरी जाने और 31 दिसंबर मना कर लौटने वालों के वाहनों के सड़कों पर आने से जाम की स्थिति पैदा हो गई। मोहंड से आगे लाल पुल से लेकर देहरादून डाट मंदिर वाली टनल तक वाहनों को रेंग रेंग कर निकलना पड़ा। एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ भी जाम की वजह बनी। दस किमी लंबे इस रास्ते को आम दिनों में तय करने में सामान्य बीस से पच्चीस मिनट का समय लगता है, लेकिन जाम के कारण वाहनों को इस दूरी को तय करने में एक से डेढ़ घंटे का वक्त लगा। जाम के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को हुई।
इस पूरे रास्ते में किसी कंपनी का मोबाइल नेटवर्क भी नहीं है। ऐसे में लोगों को अपने प्रियजनों से संपर्क करने में भी परेशानी हुई। वाहनों के रैले का आलम यह था कि देहरादून की सीमा में स्थित टनल से भी वाहनों को रेंगकर ही गुजरना पड़ा। इस दौरान यूपी की सीमा में डाट मंदिर और लाल पुल के बीच स्थित पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी भी जाम खुलवाने के लिए जूझते दिखे। रविवार को लगभग पूरे दिन यही स्थिति छुटमलपुर देहरादून मार्ग पर बनी रही।