{"_id":"5ae4bc904f1c1b84098b720f","slug":"daughter-gets-divorce-father-s-life-in-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी का मिला तलाक, सदमे में गई पिता की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी का मिला तलाक, सदमे में गई पिता की जान
ब्यूराो, अमर उजाला/सहारनपुर
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
तीन तलाक मामला
सहारनपुर के लखनौती में शादी समारोह में शामिल होने मायके में आई बेटी को मामूली बात पर दामाद द्वारा तलाक तलाक तलाक कहने पर पिता सदमे में आ गया। सदमे में हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
आरोप है कि इस बीच लड़की के साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दे कर कार्रवाई की मांग की है। गांव लखनौती निवासी हाफिज लियाकत एक मस्जिद में इमामत करते थे। उनकी बेटी नूरजहां की शादी गांव शेखपुरा कदीम निवासी युवक से हुई थी।
एक वर्ष पूर्व नूरजहां ने एक बच्ची को जन्म दिया। आरोप है कि तब से ही ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न कर रहे थे। एक पखवाडे़ पूर्व वह अपने मायके में चचेरे भाई की लड़की की शादी में शामिल होने के लिए आई थी। 24 अप्रैल को उसका पति-देवर मायके पहुंचे और उससे साथ चलने के लिए कहा।
विज्ञापन
जब पीड़िता ने एक दिन बाद ससुराल जाने की बात कही तो आरोप है कि आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया गया।
शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने बामुश्किल उसे बचाया। इससे खफा उसके पति ने तीन बार तलाक तलाक तलाक कहकर उसे ससुराल में घुसने पर जलाकर जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
पति द्वारा बेटी को तलाक मिलने से पिता 60 वर्षीय हाफिज लियाकत को गहरा सदमा पहुंचा और उसी दिन उसने चारपाई पकड़ ली। शुक्रवार की देर रात उसकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई। सहारनपुर ले जाते वक्त रास्ते में उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई।
इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पीड़िता ने पति, सास , ससुर, देवर और दो ननदों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसएसआई तूफान सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।