फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Date not extended, strictness will be imposed on those who do not deposit arrears

नहीं बढ़ी तारीख, बकाया जमा नहीं करने वालों पर होगी सख्ती

Wed, 28 Sep 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Date not extended, strictness will be imposed on those who do not deposit arrears
सहारनपुर। एकमुश्त समाधान योजना के तहत टैक्स में छूट पाने के लिए आवेदन की तारीख नहीं बढ़ी है। जो वाहन स्वामी बकाया टैक्स जमा करने से रह गए हैं, उनके खिलाफ विभाग सख्ती करेगा। 20 करोड़ के सापेक्ष लगभग 2.59 करोड़ रुपये ही टैक्स जमा हुआ है।
विज्ञापन

व्यवसायिक वाहन स्वामियों से टैक्स जमा कराने के लिए उन्हें ब्याज पर एकमुश्त समाधान योजना के तहत छूट दी जा रही थी। इसके तहत 26 सितंबर आवेदन करने की अंतिम तिथि थी। 26 सितंबर तक करीब 1800 वाहन स्वामियों ने आवेदन किया हुआ है। इनमें से लगभग 1450 वाहन स्वामी टैक्स के रूप में 2.59 करोड़ रुपये बकाया जमा कर चुके हैं। जबकि 350 वाहन स्वामी 26 अक्तूबर तक टैक्स को जमा कर सकते हैं। 6328 वाहन मालिकों द्वारा कोई आवेदन नहीं किया गया है। अब इनके खिलाफ विभाग ने प्रवर्तन कार्रवाई का मन बना लिया है। एआरटीओ प्रवर्तन आरपी मिश्रा ने बताया कि जो वाहन बकाया टैक्स में चल रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed