{"_id":"68b44761a28eec25310b7c8d","slug":"darul-uloom-should-issue-a-fatwa-against-the-person-who-commented-on-pm-modis-mother-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-157589-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पीएम मोदी की माता पर टिप्पणी करने वाले के खिलाफ दारुल उलूम जारी करे फतवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पीएम मोदी की माता पर टिप्पणी करने वाले के खिलाफ दारुल उलूम जारी करे फतवा
Sun, 31 Aug 2025 11:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
-भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने दारुल उलूम को लिखा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने दारुल उलूम को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने वाले बिहार के मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा के खिलाफ फतवा जारी करने की मांग की है।
रविवार को दारुल उलूम को भेजे पत्र में जमाल सिद्दीकी ने कहा कि हाल ही में बिहार में निकाली गई यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता सिंहवाड़ा निवासी मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के खिलाफ अपमानजनक और अभद्र टिप्पणी की थी। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।
मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जमाल सिद्दीकी ने पत्र में कुरआन की आयतों का हवाला देते हुए यह भी लिखा है कि इस्लाम में माता पिता का सम्मान सर्वोपरि है, अल्लाह ताआला ने माता पिता के साथ अच्छा व्यवहार करने का आदेश दिया है। जबकि हदीस में मोहम्मद साहब ने माता पिता को स्वर्ग का द्वार बताया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोहम्मद रिजवी का यह कृत्य न केवल एक परिवार का अपमान है, बल्कि इस्लामिक शिक्षाओं और नैतिक मूल्यों के भी खिलाफ है, इससे समाज में तनाव की स्थिति है और मुस्लिम समुदाय की छवि धूमिल हुई है। जमाल सिद्दीकी ने दारुल उलूम से मोहम्मद रिजवी के इस कृत्य के खिलाफ फतवा जारी करने की मांग की है।
वर्जन
अभी कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ। दारुल उलूम इस तरह के झगड़ों में नहीं पड़ता न ही इस तरह के मुद्दों पर अपनी तरफ से कोई राय देता। दारुल उलूम इफ्ता में कोई सवाल पूछा जाता है तो उस पर मुफ्ती शरीयत की रोशनी में जवाब देते हैं। - मुफ्ती रिहान कासमी, प्रभारी मोहतमिम कार्यालय