फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Darul Uloom is preserving the glorious history

Deoband: गौरवशाली इतिहास संजो रहा दारुल उलूम, लाइब्रेरी में प्राचीन हिंदू ग्रंथों समेत यह रखी हैं पुस्तकें

Sun, 06 Oct 2024 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 06 Oct 2024 12:47 AM IST
सार

इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम में स्थित लाइब्रेरी का स्टाफ गौरवशाली इतिहास को तकनीक के सहारे संजोने की कवायद में जुटा हुआ है।

विज्ञापन
Darul Uloom is preserving the glorious history
दारूल उलूम देवबंद

विस्तार

इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम में स्थित लाइब्रेरी का स्टाफ गौरवशाली इतिहास को तकनीक के सहारे संजोने की कवायद में जुटा हुआ है। दो लाख से अधिक किताबों में दर्ज इस इतिहास को न सिर्फ स्कैन कर कंप्यूटर में सुरक्षित किया जा रहा है, बल्कि इन किताबों को बाइंडिंग कर इन्हें सुरक्षित रखने का भी प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, दारुल उलूम में सन 1866 में स्थापित लाइब्रेरी में दो लाख से अधिक ऐतिहासिक पुस्तकें रखी हुई हैं। जिनमें से 1563 किताबें हाथ से लिखी हुई हैं, जो उर्दू ,अरबी,फारसी, संस्कृत भाषा में हैं। इनमें मुगल बादशाह हजरत औरंगजेब के हाथ से लिखा हुआ मुकद्दस कुरआन और जंतु विज्ञान पर लिखी गई इमामदीन जिकरिया की 750 साल पुरानी पांडुलिपि भी शामिल है।
विज्ञापन

यहां 500 साल से लेकर 800 साल तक की पांडुलिपियां हैं। जो दारुल उलूम को बतौर हदिया (तोहफा अथवा दान) में मिली है। इन्हीं संजोकर रखने में लाइब्रेरी स्टाफ काफी गंभीरता और सावधानी बरत रहा है। बहुत पुरानी होने के कारण यह गौरवशाली इतिहास धुंधला पड़ने लगा और इन पुस्तकों के कागज टूटकर गिरने लगे। इतिहास को जिंदा रखने के लिए लाइब्रेरी स्टाफ ने इन्हें संजोने का काम शुरू किया है।

लाइब्रेरी में यह रखी हैं पुस्तकें
पुरानी लाइब्रेरी में बेशकीमती पुस्तकों का जखीरा मौजूद है। लाइब्रेरी में जहां सभी धर्मों के ग्रंथ मिलते हैं। वहीं, राजा महाराजाओं की हस्तलिखित किताबें व लेख भी बेहद संभाल कर रखे गए हैं। लाइब्रेरी में ऋगवेद, सामवेद, यर्जुवेद, अथर्ववेद के साथ ही गीता, महाभारत, रामायण और बाइबल समेत हजारों अन्य ऐतिहासिक पुस्तकें है।

इस पुस्तकालय के महत्व का अंदाजा यूं भी लगाया जा सकता है कि अरब देशों, श्रीलंका, मलेशिया, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, अफगानिस्तान सहित विश्वभर के शोधकर्ता इस्लाम धर्म के विषयों पर शोध करने के लिए समय-समय पर पुस्तकालय में संपर्क करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed