फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Darkness occurred during the day, rare pictures of the sun were captured

दिन में हुआ अंधेरा, सूर्य की दुर्लभ तस्वीरें हुई कैद

Sun, 21 Jun 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Darkness occurred during the day, rare pictures of the sun were captured
आईटीओ दुष्यंत द्वारा लिया गया एक अन्य चित्र। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रविवार को लगे सूर्य ग्रहण के दौरान आसमान में दुर्लभ नजारा दिखा। कुछ समय के लिए अंधेरा हो गया और सूर्य रिंग की तरह दिखाई दिया, जिसकी तस्वीरें लोगों ने कैमरे में कैद भी की। इसके साथ ही मंदिर के कपाट बंद रहे और ग्रहण काल के समय लोगों ने मंत्रों का जाप भी किया।
विज्ञापन

रविवार को सूर्य ग्रहण प्रात: 10:22 से शुरू हुआ, जो दोपहर 1:40 तक रहा। ग्रहण के समय धीरे-धीरे सूर्य की रोशनी कम होने लगी और धूप में भी गर्मी का अहसास नहीं हुआ। करीब 12 बजे कुछ समय के लिए शाम और रात जैसा नजारा बन गया, लेकिन इसके कुछ देर बाद ही धीरे-धीरे रोशनी होने लगी। ग्रहण के दौरान कई जगहों पर लोगों ने सूर्य की दुर्लभ तस्वीरें भी खींची। ग्रहण से पूर्व शनिवार की रात सूतक काल लगने पर मंदिरों के कपाट बंद हो गए थे, जो ग्रहण पूरा होने तक बंद रहे। लोगों ने घरों में ग्रहण के समय घरों में रहकर विभिन्न मंत्रों का जाप किया और ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान कर ही खाना खाया। इसके पश्चात शाम को शुद्धिकरण के बाद ही मंदिरों में पूजा-अर्चना हुई। इसी तरह लोगों ने अपने घरों में भी पूजा अर्चना की और दान भी किया।

सहारनपुर के सुभाष नगर में सूर्य ग्रहण देखता परिवार

सहारनपुर के सुभाष नगर में सूर्य ग्रहण देखता परिवार- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में अंबाला रोड़ पर सूर्य ग्रहण व कोरोना वायरस से बचाओ को लेकर पाठ करते सिक्ख परिवार

सहारनपुर में अंबाला रोड़ पर सूर्य ग्रहण व कोरोना वायरस से बचाओ को लेकर पाठ करते सिक्ख परिवार- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में सूर्य ग्रहण के चलते बंद पड़ा हनुमान मन्दिर

सहारनपुर में सूर्य ग्रहण के चलते बंद पड़ा हनुमान मन्दिर- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर की गिल कालोनी में दोपहर के समय डायमंड रिंग की तरह नजर आया सूर्य। फोटो गौतम

सहारनपुर की गिल कालोनी में दोपहर के समय डायमंड रिंग की तरह नजर आया सूर्य। फोटो गौतम- फोटो : SAHARANPUR

सूर्य ग्रहण के दौरान बादल भी अठखेलियां करते रहे। कोर्ट रोड की छत से कुछ देर के लिए ऐसा दिखा नजारा फ

सूर्य ग्रहण के दौरान बादल भी अठखेलियां करते रहे। कोर्ट रोड की छत से कुछ देर के लिए ऐसा दिखा नजारा फ- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed