फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dangerous lumpy virus spreading in cows

गायों में फैल रहा खतरनाक लम्पी वायरस

Sat, 13 Aug 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dangerous lumpy virus spreading in cows
लम्पी वायरस की चपेट में आई गाय - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर, बड़गांव। क्षेत्र के पालतू पशुओं में लम्पी वायरस बीमारी देखने को मिल रही है। इस बीमारी के चलते क्षेत्र के गांव दल्हेड़ी, बड़गांव, महेशपुर, शिमलाना, झबीरन, जड़ौदा पांडा आदि में कई गाय इस गंभीर बीमारी की चपेट में हैं। इस बीमारी का पशु चिकित्सालयों में कोई सटीक इलाज भी उपलब्ध नहीं है। इससे पशु पालक परेशानी में हैं।
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी बड़गांव प्रमोद कुमार सैनी ने बताया कि पशुओं पर शुरुआती अवस्था में त्वचा पर चेचक, नाक बहना, तेज बुखार जैसे लक्षण दिखते हैं। इस वायरस की वजह से पशुओं को काफी तेजी बुखार आता है। बुखार आने के बाद उनकी शारीरिक क्षमता काफी गिरने लगती है। इसके कुछ दिनों बाद पशुओं के शरीर पर बड़े बड़े चकत्ते नजर आने लगते हैं। लम्पी बीमारी फैलने के कारण बीमारी से संक्रमित गाय के संपर्क में आने से दूसरी गायों में फैल जाती है। यह मक्खी, मच्छर या फिर जूं द्वारा खून चूसने के दौरान फैल सकती है। इसके अलावा दूषित गाय के सीधे संपर्क में आने से भी फैल सकती है। इस कारण गायों की मौतें भी हो सकती हैं।
विज्ञापन

--
लम्पी संक्रमण से बचाव के तरीके
डॉ. प्रमोद कुमार सैनी ने बताया कि खासकर यह वायरस गाय प्रजाति के पशुओं में फैल रहा है। उन्होंने पशु पालकों को सलाह दी है कि अपने संक्रमित पशुओं को पालतू जानवरों से दूर रखें। मवेशियों के आसापास की जगहों को साफ करें। पालतू जानवर जहां रहते हैं वहां मच्छरों और मक्खियों को पनपने से रोकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

लम्पी डिजीज के लिए अभी तक कोई टीका नहीं तैयार हुआ है। यह कोरोना वायरस और मंकीपॉक्स की तरह एक दुर्लभ बीमारी है। ऐसे में यह वैज्ञानिकों के लिए चिंता का विषय बना है। जानवरों को इस वायरस से बचाने के लिए एंटीबैक्टीरियल, एंटी-फंगल जैसे टीके लगाए जा रहे हैं। इस बीमारी का इलाज काफी लंबा चलता है।

चिलकाना में तिरंगा बाइक रैली में शामिल व्यापारी तथा थाना प्रभारी

चिलकाना में तिरंगा बाइक रैली में शामिल व्यापारी तथा थाना प्रभारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed