{"_id":"6418ae4bd9a89277250a7584","slug":"damage-to-mustard-wheat-and-vegetable-crops-due-to-rain-saharanpur-news-c-14-1-161369-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बारिश से सरसों, गेहूं और सब्जी की फसलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बारिश से सरसों, गेहूं और सब्जी की फसलों को नुकसान
विज्ञापन
देहात क्षेत्र में दिनभर रुक-रुक कर होती रही बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। देहात क्षेत्र में सोमवार को पूरे दिन रुक रुक कर बारिश होती रही। इससे मौसम में जहां ठंडक आ गई है वहीं सरसों की कटी पड़ी फसल के खराब होने की आशंका बन गई है। तेज हवा से नीचे गिरे गेहूं के साथ ही आलू और सब्जियों की फसल भी बारिश से प्रभावित हुई हैं।
तलहेडी बुजुर्ग गांव के किसान सुरेश चंद सैनी ने बताया कि सरसों की फसल इस वक्त पकी हुई है, जो बारिश के कारण खराब हो रही है। वहीं गेहूं की फसल को गिरने के कारण नुकसान हो रहा है। बारिश से गन्ने की बुवाई भी प्रभावित हुई है। सब्जियों में गोभी, लौकी, तोरई, फराशबीन, टमाटर, खीरा तथा कद्दू की फसलों को भी भारी नुकसान है। भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी ने कहा कि शासन प्रशासन को सर्वे कराकर पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाना चाहिए। बारिश से गिरी हुई फसलों में 35 से 40 प्रतिशत तक नुकसान है। नकुड़ क्षेत्र में सोमवार दोपहर से रुक-रुक कर हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है। बेहट के गांव मुर्तजापुर निवासी किसान अशोक सैनी ने बताया कि बिन मौसम हुई बरसात से गेहूं, सरसों सहित आलू की फसलों को नुकसान है। रामपुर मनिहारान और नागल क्षेत्रों में बेमौसम हो रही बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीर ला दी हैं। किसान मुकीम प्रधान, राजकुमार वालिया, प्रदीप राणा, हरिश्चंद्र, नरेश धीमान, प्रवीण चौधरी आदि का कहना है कि बरसात से गेहूं की पैदावार में कमी आएगी। अभी किसान को गन्ने की बुवाई करनी थी, वह भी लेट हो रही है। नानौता क्षेत्र के किसान बीर सिंह, चौधरी बृजपाल सिंह, हाजी अब्बास चौधरी, राजपाल सैनी, नक्कल सैनी, मो अली मिया, अली रजा आदि का कहना है कि बारिश के चलते सरसों की कटी हुई फसल नमी के कारण खराब होने की हालत में पहुंच रही है। गागलहेड़ी क्षेत्र में दोपहर बाद जोरदार बारिश हुई। तेज बारिश को देखते हुए किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीर पड़ गई।