फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Damage to crops in more than 25 hectares due to hailstorm

ओलावृष्टि से 25 हेक्टेयर से अधिक रकबे में फसलों को हुआ नुकसान

Tue, 01 Mar 2022 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Damage to crops in more than 25 hectares due to hailstorm
ओलावृष्टि से 25 हेक्टेयर से अधिक रकबे में फसलों को हुआ नुकसान
विज्ञापन

सहारनपुर। गत 24 फरवरी की रात अचानक हुई ओलावृष्टि से बेहट तहसील के कई गांवों में फसलों को नुकसान पहुुंचा है। राजस्व विभाग की ओर से कराए गए सर्वे के अनुसार आठ गांवों में गेहूं, आलू और सरसों की 25.454 हेक्टेयर फसल में 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है। सर्वे की रिपोर्ट को आपदा विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन फीड किया जा रहा है। जिससे प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाया जा सके।
ओलावृष्टि से बेहट तहसील के आठ गांवों में फसलों को काफी नुकसान हुआ है। तहसील प्रशासन ने 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान वाले गांवों को चिह्नित किया है। इन गांवों में 83 किसानों की गेहूं, सरसों और आलू की फसलें प्रभावित हुई हैं। इसमें सबसे अधिक नुकसान गांव सढ़ौली कदीम में हुआ है। यहां पर 68 किसानों की 18.786 हेक्टेयर गेहूं की फसल में 37 प्रतिशत से अधिक नुकसान पहुंचा है। राजस्व विभाग की ओर से कराए गए नुकसान के सर्वे की रिपोर्ट को पोर्टल पर फीड किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा
बेहट तहसील प्रशासन ने 24 फरवरी को हुई ओलावृष्टि से जिन गांवों में 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है, उनका सर्वे कराया है। इसमें आठ गांवों के 83 किसानों की 25.454 हेक्टेयर फसलें प्रभावित हुई हैं। इस रिपोर्ट की आपदा विभाग के पोर्टल पर फीडिंग कराई जा रही है। प्रभावित किसानों को फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रजनीश मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)
ओलावृष्टि से प्रभावित ग्राम, रकबा (हेक्टेयर में)
ग्राम फसल प्रभावित किसान रकबा
सढ़ौली कदीम गेहूं 68 18.786
सढ़ौली भूड़ मुस्तहकम कदीम गेहूं 01 0.684
सढ़ौली भूड़ मुस्तहकम जदीद गेहूं 02 0.410
लालपुर मुस्तहकम कदीम गेहूं 01 0.615
लालपुर मुस्तहकम जदीद गेहूं 01 0.205
फतेहउल्लापुर मुस्तहकम सरसों 01 0.557
पाजराना आलू 04 0.658
रायपुर कलां आलू 05 3.539
नोट: राजस्व विभाग के आंकड़ों के अनुसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed