फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dalits have to come on the platform of one party: Athawale

दलितों को एक पार्टी के मंच पर आना होगा: आठवले

Sun, 26 Sep 2021 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Dalits have to come on the platform of one party: Athawale
जनमंच में रिब्लिकन पार्टी आठवले की बहुजन कल्याण यात्रा के शुभारंभ में केन्दीय मंत्री रामदास आठव - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री डा. रामदास आठवले ने कहा कि दलितों को अलग अलग पार्टी से जुड़ने के बजाए एक पार्टी के मंच पर आना होगा। इसी से मजबूत ताकत बनेगी और राजनीतिक हक मिलेंगे।
विज्ञापन

रविवार को आरपीआई (आठवले) ने सहारनपुर से बहुजन कल्याण यात्रा का शुभारंभ किया। जनमंच प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. रामदास आठवले ने कहा कि आरपीआई बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की पार्टी है और उन्हीं के आदर्शों पर चलती है। आज दलित समाज के लोग नई नई पार्टी बना लेते हैं, जिससे समाज की ताकत कमजोर पड़ती है। उन्होंने कहा कि पूर्व में कांशीराम को भी आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का न्यौता दिया था, लेकिन तब उन्होंने बसपा बना दी। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के बारे में कहा कि उन्हें भी आरपीआई में आना चाहिए, उनको राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा पद दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार की भी खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि आरपीआई दलितों के हितों की लड़ाई लड़ रही है और प्रदेश भर में बहुजन कल्याण यात्रा भी इसी उद्देश्य से शुरू की गई है। यात्रा का समापन लखनऊ में होगा। वहां ताकत दिखाई जाएगी और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा।
विज्ञापन

इनके अलावा प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता और प्रदेश प्रभारी जवाहरलाल सिंह ने भी इस यात्रा के संबंध में विचार रखे और दलितों से एकजुट होने का आह्वान किया। मंच संचालन अशोक कुमार सिंह ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्या, मंजुल लांबा, राहुल आंबेडकर, राकेश सिंह, नन्हेलाल, नरेंद्र कटारिया, काजल तोमर, संयोगिता, शिवकुमार गौतम, रुचि सागर आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुटीले अंदाज में कहा, बसपा को हिलाने आए हैं
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के राज्य मंत्री डा. रामदास आठवले ने अपने भाषण की शुरुआत में ही कुछ पंक्तियां पढ़ीं और चुटीले अंदाज में बसपा पर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि हम यहां किसी से डरने नहीं आए हैं, बहुजनों को एक करने आए हैं, बसपा को हिलाने आए हैं। इसी तरह उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ और कांग्रेस की मुखालफत भी चुटीले अंदाज में पंक्तियां सुनाकर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed