{"_id":"64bd74531e3dc998c409f2f4","slug":"dalits-and-rajputs-clash-over-old-enmity-seven-injured-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-6470-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पुरानी रंजिश को लेकर दलितों और राजपूतों में संघर्ष, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पुरानी रंजिश को लेकर दलितों और राजपूतों में संघर्ष, सात घायल
विज्ञापन
दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 17 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव बुड्ढा खेड़ा पुंडीर में शनिवार रात पुरानी रंजिश में अनुसूचित और राजपूत समाज के लोगों में पथराव हो गया। इसमें तीन महिलाओं सहित सात लोगों को चोटें आई हैं। घायलों का उपचार सीएचसी में कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात है।
फतेहपुर थाना अध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया शनिवार रात करीब 9:30 बजे गांव का राजपूत समाज का रविंदर दुकान से शराब लेकर आ रहा था। इसी दौरान उसकी अनुसूचित समाज के राजन से कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही है। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में पथराव हो गया। इसमें रविंद्र पुत्र राम सिंह, सुशीला पत्नी ओमपाल, बाला पत्नी ज्ञानचंद, रितु पुत्री राजकुमार, राकेश पुत्र रामशरण, राजन पुत्र मनोहर लाल और शीशपाल पुत्र मालती प्रसाद घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर भर्ती कराया।
जातीय संघर्ष की सूचना पर सीओ सदर और गागलहेडी पुलिस भी मौके पर पहुंची। सीओ सदर चित्रांशु गौतम ने बताया कि रविंद्र की तरफ से दूसरे पक्ष के 13 लोगों जबकि राजन की तरफ से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।