फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dairy runners will be fined one lakh in smart city

स्मार्ट सिटी में डेयरी चलाने वालों पर लगेगा एक लाख का जुर्माना

Mon, 11 Nov 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dairy runners will be fined one lakh in smart city
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी में डेयरियां चलाने वालों पर नगर निगम 50 हजार रुपये से एक लाख रुपये तक जुर्माना लगाने की तैयारी में है। नगर निगम ने हाल ही में 200 से अधिक डेयरियों को चिह्नित किया है, जिनके खिलाफ जल्द अभियान चलाने की तैयारी है। नगरायुक्त ने कार्रवाई से बचने के लिए डेयरियों को शहर से बाहर ले जाने की सलाह डेयरी संचालकों को दी है।
विज्ञापन

शहर में आबादी के बीच बड़ी संख्या में डेयरियां संचालित हैं। जनकनगर, मंडी समिति रोड, पुराना शहर, डेरा इलाहीपुरा आदि में बड़ी संख्या में डेयरियां हैं। चकराता रोड पर पुरानी चुंगी से बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज तक डेयरियां सड़कों पर संचालित की जा रही हैं। शहर में डेयरियों के होने से यहां गंदगी रहती है। नालियों में गोबर बहने से जलभराव की समस्या रहती हैं। इसके अलावा बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। डेयरियों को शहर से बाहर करने की कोशिश बीते 10 वर्ष से चल रही है, मगर आज तक नगर निगम ठोस कार्रवाई नहीं कर सका है। करीब चार वर्ष पहले 157 डेयरियां चिह्नित की गई थी। मगर कार्रवाई कुछ नहीं हुई। अब भी बीते करीब छह माह से अभियान छेड़ने की बात कही जा रही है, मगर एक या दो डेयरियों से मामूली जुर्माना वसूला गया है। अब, जबकि स्मार्ट सिटी योजना पर काम शुरू होने जा रहा है। ऐसे में नगर निगम सबसे पहले डेयरियों को शहर से बाहर करने की तैयारी में है, जिसके लिए प्लान भी तैयार कर लिया गया है। नगर निगम गाय और भैंस आदि को जब्त करने की कार्रवाई करेगा। यदि पशु जब्त नहीं हुए तो 50 हजार से एक लाख रुपये तक जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

अन्य पशु पालकों को भी चेतावनी
गाय और भैंस की डेयरियों के साथ ही शहर में अन्य ऐसे जानवरों का भी पालन बड़ी संख्या में होता है, जिनको लेकर अक्सर लोग आपत्ति दर्ज कराते आए हैं। नगर निगम ने ऐसे पशु पालन भी शहर से बाहर करने की बात कही है। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई करने और जुर्माना वसूलने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब डेयरियां किसी भी हालत में शहर में नहीं चलेंगी। नगर निगम ने 200 से अधिक डेयरियों को चिह्नित कर लिया है, जिनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। 50 हजार रुपये से एक लाख रुपये तक का जुर्माना वसूला जाएगा। यदि कार्रवाई से बचना है तो डेयरियों को शहर से बाहर ले जाएं।
ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed