{"_id":"61083c188ebc3e84111350c7","slug":"daily-commuters-and-traders-have-great-hope-from-emu-operations-saharanpur-news-mrt55018095","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईएमयू संचालन से दैनिक यात्रियों और व्यापारियों को बड़ी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईएमयू संचालन से दैनिक यात्रियों और व्यापारियों को बड़ी उम्मीद
विज्ञापन
व्यापारी गौरव चावला
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। दिल्ली - सहारनपुर के बीच ईएमयू (इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) का संचालन सहारनपुर के व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को बड़ा लाभ पहुंचाएगा। क्योंकि अभी तक सहारनपुर से वाया मुजफ्फरनगर और मेरठ के रास्ते जाने वाली ट्रेनों से ही आवागमन करना पड़ता है, जिसमें ज्यादा समय लगता है, जबकि वाया शामली होकर ईएमयू के संचालन होने से दो से ढाई घंटे का समय कम लगेगा।
दरअसल, रेलवे की तरफ से दिल्ली सहारनपुर रेल सेक्शन पर और अधिक ईएमयू चलाने की योजना है, जिस पर कार्य तेजी से चल रहा है। इसके तहत लोनी से शामली और शामली से टपरी के बीच विद्युतीकरण का कार्य हो रहा है। यह कार्य अक्तूबर तक पूरा होने की संभावना है। इसके बाद दिल्ली-लोनी-बागपत-शामली से सहारनपुर तक ईएमयू का संचालन हो सकेगा। चूंकि सहारनपुर में वुड कार्विंग के अलावा कपड़ा, शूज और अन्य उत्पादों के प्रमुख बाजार हैं। व्यापारियों को कारोबार के सिलसिले में अक्सर दिल्ली जाना होता है। इस लिहाज से व्यापारियों के लिए भी ईएमयू का संचालन लाभकारी होगा।
इन कस्बों के लोगों को भी मिलेगा लाभ
दिल्ली-सहारनपुर रेल सेक्शन पर सहारनपुर जनपद में नानौता, रामपुर मनिहारान आदि कस्बे और जिले का एक बड़ा हिस्सा देहात क्षेत्र का है। इन क्षेत्रों से दिल्ली जाने वालों को भी ईएमयू का बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
व्यापारियों ने कहा, दिल्ली पहुंचने में लगेगा कम समय
राधा कुंज मार्निंग क्लब के अध्यक्ष भगीरथ सेठी, पंजाब मार्केट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अमन तनेजा, व्यापारी प्रवीण तनेजा और गौरव चावला का कहना है कि सहारनपुर से दिल्ली के बीच ईएमयू का संचालन कई मायने में लाभकारी होगा। फुटकर व्यापारियों को कारोबार के लिए दिल्ली जाने में आसानी होगी तो समय भी बचेगा।

व्यापारी प्रवीण तनेजा- फोटो : SAHARANPUR

कपड़ा व्यापारी अमन तनेजा- फोटो : SAHARANPUR

व्यापारी भगीरथ सेठी- फोटो : SAHARANPUR