फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cylinders exploded, kitchen walls collapsed

धमाके के साथ फटा सिलेंडर, रसोई की दीवारें गिरी

Tue, 14 Jun 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Cylinders exploded, kitchen walls collapsed
धमाके से धराशाई हुई दीवार - फोटो : SAHARANPUR
बड़गांव (सहारनपुर)। गांव रेड़ा में मंगलवार की सुबह गैस सिलिंडर में आग लगने के बाद वह जोरदार धमाके के साथ फट गया। इससे रसोई की दीवारें ढह गईं और मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हड़बड़ाहट में भागते वक्त मां बेटी गिरने से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बड़गांव थाने के रेड़ा गांव में मांगा पुत्र जगदीश उपाध्याय का दो मंजिला मकान है। मकान की पहली मंजिल पर मांगा अपने बेटे राजू, पुत्रवधू रचना उसके बच्चों के साथ रहता है। नीचे उसके पशुओं के रहने की व्यवस्था है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह तकरीबन आठ बजे मांगा के बेटे राजू की पत्नी रचना चाय बनाने के लिए रसोई में गई थी। उसने जैसे ही माचिस की तीली जलाई तो अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। रचना दौड़ कर बाहर आई। इससे पहले कि परिवार के लोग कुछ कर पाते, तेज धमाके से सिलिंडर फट गया। रसोई की दीवारें ढह गईं और आग विकराल हो गई। परिवार के लोग हड़बड़ाहट में बाहर की तरफ भागे। इस दौरान गिरने से रचना और उसकी आठ साल की बेटी काव्या चोटिल हो गई। धमाके से आस पड़ोस में अफरा तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और भड़की आग पर बमुश्किल काबू पाया। थानाध्यक्ष सोवीर नागर ने बताया कि आग की चपेट में कोई नहीं आया है। एक बच्ची व उसकी मां भागते समय गिरने के कारण मामूली रूप से चोटिल हुई हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल बच्ची

घायल बच्ची- फोटो : SAHARANPUR

सिलेंडर से लगी आग से जला सामान

सिलेंडर से लगी आग से जला सामान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed