फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cyclist killed in accident, four car passengers injured

Saharanpur News: हादसे में साइकिल सवार की मौत, कार सवार चार घायल

Sun, 03 Aug 2025 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Cyclist killed in accident, four car passengers injured
बेहट में शाकंभरी देवी रोड पर पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हुई श्रद्धालुओं की कार। स्रोत: राहग - फोटो : घटना के बाद जांच करती पुलिस।
साइकिल सवार को टक्कर मार पेड़ से टकराई कार, गाजियाबाद का रहने वाला है परिवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेहट (सहारनपुर)। मां शाकंभरी देवी रोड पर गांव बड़वाला के पास गाजियाबाद के श्रद्धालुओं की कार साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गई। हादसे में साइकिल सवार शिवकुमार (45) निवासी गांव बड़वाला की घटनास्थल पर ही मौत गई, जबकि कार में सवार दीपक, उसकी पत्नी व दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया।
गाजियाबाद निवासी दीपक (38), पत्नी छवि (36), बेटी कासमी (5) व बेटे अक्षित (15) के साथ कार से शाकंभरी देवी दर्शन करने के लिए जा रहे थे। बड़वाला गांव के पास कार चला रहा दीपक अचानक अपना नियंत्रण खो बैठा और बेकाबू कार सड़क किनारे जा रहे साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए पेड़ से जा टकराई। हादसे का पता चलने पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक साइकिल पर सवार शिव कुमार की मौत हो चुकी थी। कार में दीपक और उसका परिवार लहूलुहान हालत में पड़ा था। पुलिस घायलों को कार से निकालकर सीएचसी बेहट ले गई, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

- आम के बाग में मजदूर था शिव कुमार


हादसे में मारा गया शिवकुमार मजदूर था। वह फिलहाल गांव के पास ही एक आम बाग में नौकरी कर रहा था। हादसे के समय भी वह साइकिल से बाग में ही जा रहा था। उसकी पांच बेटी और एक बेटा है। शिव कुमार की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। शिव कुमार परिवार में कमाने वाला अकेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सड़क हादसे के मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। - मुनीशचंद्र, सीओ बेहट

बेहट में शाकंभरी देवी रोड पर पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हुई श्रद्धालुओं की कार। स्रोत: राहग

बेहट में शाकंभरी देवी रोड पर पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हुई श्रद्धालुओं की कार। स्रोत: राहग- फोटो : घटना के बाद जांच करती पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed