{"_id":"5fbff5958ebc3ec5ed5ac62a","slug":"cyclist-dies-due-to-collision-of-dumper-saharanpur-news-mrt512848728","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
डंपर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
गागलहेड़ी। डंपर की चपेट में आने से साइकिल सवार ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के नागल अहीर निवासी विमल धीमान (42) पुत्र बनारसीदास बुधवार की रात अपनी ड्यूटी खत्म कर गांव लौट रहा था। सिकंदरपुर से भगवानपुर मार्ग पर गांव ढाल्ला के पास उसकी साइकिल को डंपर ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दुर्घटना को अंजाम देने वाला चालक डंपर को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। विमल भगवानपुर स्थित किसी कंपनी में नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसकी मौत के बाद परिवार के समक्ष भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिल गई है।