फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cycle rally taken out for awareness of Ease of Living

Saharanpur News: ईज ऑफ लिविंग के प्रति जागरूकता को निकाली साइकिल रैली

Fri, 23 Dec 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cycle rally taken out for awareness of Ease of Living
सहारनपुर। ईज ऑफ लिविंग के प्रति नागरिकों को जागरूत करने के लिए नगर निगम की ओर से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ स्मार्ट सिटी सहारनपुर के एसीईओ अपर नगरायुक्त राजेश यादव तथा अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बाबूराम सैनी ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

साइकिल रैली के आयोजन का उद्देश्य फिट इंडिया तथा स्वच्छता के प्रति व अपने शहर के विकास के प्रति लोगों, विशेषकर युवाओं को जागरूक करना था। रैली महानगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए डॉ. आंबेडकर स्टेडियम में संपन्न हुई। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बाबूराम सैनी ने कहा कि साइक्लिंग ह्दय के लिए एक श्रेष्ठ व्यायाम है। इसके जरिए हृदय और रक्त वाहिकाओं का जोखिम कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

सभी साइक्लिस्ट को ईज ऑफ लिविंग अभियान के प्रति जागरूक करते हुए अपने शहर के मूलभूत ढांचे में क्या सुधार किए जाएं, इस पर विचार आमंत्रित किए गए। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को अपर नगरायुक्त राजेश यादव द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए। साइकिल रैली में अधिशासी अभियंता यातायात अमरेंद्र गौतम, पीआरओ सिमरन चौधरी, मणि जैन, प्रेमचंद, मोहित तलवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed