फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Customer in, shutter closed, getting shopping

ग्राहक अंदर, शटर बंद, हो रही खरीदारी

Sun, 09 May 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Customer in, shutter closed, getting shopping
सहारनपुर। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए कर्फ्यू को 17 मई तक बढ़ा दिया है। महानगर में रोजाना सुबह के समय मिलने वाली छूट में दुकानदार और नागरिक गाइड लाइन का उल्लंघन कर रहे हैं। इतना ही नहीं, बाजार बंद होने के बाद भी खरीदारी हो रही है। ग्राहक दुकान के अंदर होते हैं और शटर बंद करके दुकानदार बिक्री कर रहे हैं। खानआलमपुरा में रविवार को पुलिस ने एक ऐसा मामला पकड़ा भी है।
विज्ञापन

रविवार को भी नेहरू मार्केट, श्रीराम चौक, प्रताप मार्केट, शहीद गंज बाजार, मोरगंज बाजार, चौक फव्वारा, सब्जी मंडी, दाल मंडी पुल, खलासी लाइन, शारदा नगर, हकीकत नगर, नुमाइश कैंप, कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, अंबाला रोड, रेलवे रोड, देहरादून और खानआलमपुरा आदि इलाकों में सरकार की गाइड लाइन का खूब उल्लंघन होता नजर आया। दुकानों पर भीड़ लगी रही और नागरिक खरीदारी करते रहे।
विज्ञापन

शटर खोलकर देखा तो मिले ग्राहक
खानआलमपुरा में एक कपड़ा कारोबारी शटर डालकर बिक्री कर रहा था। उसने ग्राहकों को अंदर बैठा रखा था और शटर को बंद किया हुआ था। इसका पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शटर खोलकर देखा तो ग्राहक अंदर बैठे मिले। पुलिस ने वहां से सभी ग्राहकों को भेज दिया और कारोबारी को हिदायत देकर छोड़ दिया। इसी तरह प्रमुख बाजारों में भी कुछ दुकानदार दिनभर ऐसी अपनी बिक्री कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

315 चालान काटे
सहारनपुर। रविवार को भी पुलिस ने घंटाघर, कोर्ट रोड, देहरादून चौक, चौधरी चरण सिंह, दीवानी कचहरी तिराहा, कलेक्ट्रेट तिराहा सहित प्रमुख मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। बेवजह और बिना मास्क के घूमने वाले 315 लोगों के चालान काटे। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि सरकार की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed