{"_id":"5df927d58ebc3e87da176923","slug":"curreption-saharanpur-news-mrt4592878156","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली ठीक कराने के नाम पर विद्युतकर्मी भर रहे हैं जेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली ठीक कराने के नाम पर विद्युतकर्मी भर रहे हैं जेब
विज्ञापन
बिल ठीक कराने के नाम पर विद्युतकर्मी भर रहे हैं जेब
छुटमलपुर (सहारनपुर)।
पावर कारपोरेशन द्वारा अंधाधुंध राशि के भेजे जा रहे बिलों को ठीक कराने के नाम पर बिजलीकर्मी गरीब और सीधे साधे उपभोक्ताओं से रुपये ऐंठ कर अपनी जेब भर रहे हैं। ऐसे ही मामले में एक महिला ने थाने में तहरीर देकर पावर कारपोरेशन के कर्मचारी पर छह हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाकर कार्रवाई करने की मांग की।
फतेहपुर बिजलीघर से जुड़े गांव खुशहालीपुर कलां निवासी हसन देवी पत्नी अमर पाल ने दी तहरीर में बताया उसके पति अमरपाल पुत्र रणजीत के नाम बीपीएल श्रेणी का बिजली कनेक्शन हैं। पावर कारपोरेशन ने उसका एक लाख सत्तर हजार 984 रुपये की भारी भरकम राशि का गलत बिल भेजा। जब वह उसे ठीक कराने के लिए फतेहपुर बिजलीघर पहुंची तो आरोप है कि वहां तैनात कर्मचारी ने उससे 15 हजार रुपये की मांग की। उसने ब्याज पर पैसे लेकर कर्मचारी को दिए। आरोप है कि उसे उक्त रकम के बदले केवल आठ हजार आठ सौ 16 रुपये की रसीद दी। इतना ही बिल उसका बनता था। वह निरक्षर है। घर जा कर जब उसने रसीद बच्चों को दिखाई तो उसे पता चला कि ज्यादा रुपये लेकर कम की रसीद दी। इसके बाद वह बिजलीघर पहुंची और बकाया रुपये वापस मांगे। आरोप है उसे धमका कर वहां से भगा दिया।
एसओ अमित शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। उधर, पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता योगेंद्र सिंह ने कहा यदि महिला उनसे शिकायत करती है वे तो मामले की विभागीय जांच कराएंगे।