फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CT scan machine will be installed in Government Medical College

Saharanpur News: राजकीय मेडिकल काॅलेज में लगेगी सीटी स्कैन मशीन

Sun, 20 Aug 2023 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 10:00 PM IST
विज्ञापन
CT scan machine will be installed in Government Medical College
सरसावा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मेडिकल काॅलेज में सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है, जिसके बाद अगले तीन महीनों में मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन मशीन लग जाएगी। इसके लिए मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेडियोलॉजी विभाग में तेजी से तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी की स्थापना को नौ साल हो गए हैं। जनप्रतिनिधि द्वारा वर्षों से मांग की जा रही थी कि मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन मशीन होनी चाहिए। जिससे न्यूरो से जुड़ी बीमारियों का का पता लगाया जा सके। अभी तक न्यूरो बीमारी से जूझ रहे मरीज मोटी रकम खर्च कर प्राइवेट संस्थानों से ही सीटी स्कैन करने को मजबूर थे परंतु अब राजकीय मेडिकल कॉलेज में अगले तीन महीनो में मशीन के इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि जल्दी ही मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग में सीटी स्कैन मशीन स्थापित कर दी जाएगी। जो अगले तीन महीनों में काम करना आरंभ कर देगी। इसके लिए रेडियोलोजी विभाग में तमाम व्यवस्थाएं के साथ चिकित्सक की तैनाती भी की जा रही है।
विज्ञापन

करोड़ों की लागत की ये मशीन फिलिप्स कंपनी की होगी जिसे ऑपरेट करने के लिए मेडिकल कॉलेज के पास पर्याप्त व्यवस्था है। सीटी स्कैन मशीन स्थापित होने के उपरांत मरीजों को भारी लाभ होगा तथा वे मेडिकल कॉलेज में आसानी के साथ अपना सीटी स्कैन करा सकेंगे। आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए सीटी स्कैन आदि की जांच बिल्कुल निःशुल्क उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed