{"_id":"5875387b4f1c1b1529ba9fba","slug":"crossing-barrier-was-broken","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रासिंग पर लगा बैरियर टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रासिंग पर लगा बैरियर टूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Wed, 11 Jan 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
देवबंद के सुभाष चौक पर लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणखंडी रेलवे क्रासिंग पर लगा बैरियर किसी वाहन के टकराने से टूट गया। जिस कारण अंबहेटा-कुलसत और भायला मार्ग पर लंबा जाम लगा रहा। इससे नौचंदी समेत कई ट्रेन प्रभावित हुई। उधर, नगर के सुभाष चौक पर मंगलवार को लोडेड वाहन फंस जाने से करीब एक घंटा जाम लगा रहा है।
मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे किसी वाहन की टक्कर लगने से रणखंडी रेलवे क्रांसिंग पर लगा बैरियर टूट गया। जिस कारण रेलवे क्रांसिंग के दोनों तरफ जाम लगना शुरू हो गया। हालांकि फाटक पर तैनात कर्मचारियों ने लोहे की सांखल डालकर ट्रेन गुजरने के समय वाहनों का आवागमन रोका। करीब डेढ़ दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
वहीं सहारनपुर से पहुंची नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन फाटक के समीप करीब आधा घंटा खड़ी रही। शाम करीब सात बजे बैरियर दुरुस्त होने के बाद यातायात सुचारु नहीं हो सका था। कई अन्य ट्रेनों भी प्रभावित हुई। उधर, दोपहर करीब डेढ़ बजे लकड़ियों से भरी ट्राली का सुभाष चौक पर आकर गुल्ला टूट गया।
विज्ञापन
इसी दौरान वहां से गुजरी कई अन्य भारी वाहन भी वहीं पर आकर फंस गए, जिस कारण मजनूवाला रोड पर जाम लगना शुरू हो गया। मुजफ्फरनगर चुंगी और रणखंडी की तरफ से आने वाले वाहन जाम में फंसते चले गए। सुभाष चौक पर करीब एक घंटा जाम की स्थिति बनी रही। यही स्थिति भायला और अंबहेटा रोड पर देखने को मिली।