{"_id":"62643f7491cead3c8a415f98","slug":"crop-insurance-school-will-be-set-up-in-village-village-saharanpur-news-mrt5856398161","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव- गांव में लगेंगी फसल बीमा पाठशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव- गांव में लगेंगी फसल बीमा पाठशाला
विज्ञापन
25 अप्रैल शुरू होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। किसानों को फसल बीमा योजना के बारे में जागरूक करने के लिए कृषि विभाग जनपद के सभी गांवों में फसल बीमा पाठशाला का आयोजन करेगा। इसमें किसानों को न सिर्फ इसके लिए जागरूक किया जाएगा बल्कि किसान क्रेडिट कार्ड से वंचित किसानों से इसके लिए आवेदन भी लिए जाएंगे। इन पाठशालाओं का आयोजन 25 अप्रैल से शुरू किया जाएगा।
कृषि विभाग की ओर से जनपद के सभी गांवों में लगने वाली पाठशाला में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के फायदों के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड से वंचित किसानों से केसीसी बनाने के लिए आवेदन भी लिए जाएंगे। इसके अलावा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी इन पाठशालाओं में दी जाएगी। 25 अप्रैल से शुरू होने वाली यह पाठशाला एक मई तक चलेंगी। इसके अलावा खेतों में वर्षा जल संचयन के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इन पाठशालाओं का आयोजन गांव के पंचायत भवन, सरकारी विद्यालय या सामुदायिक केंद्र पर किया जाएगा। इसमें किसान सम्मान निधि योजना के लिए किसान ई केवाईसी भी करा सकेंगे। इसमें कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता आदि विभागों के कर्मचारी और जन सुविधा केंद्र के संचालक भाग लेंगे।
डीएम ने लिखा प्रधानों को पत्र
किसानों के इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भागेदारी कराने के लिए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने भी ग्राम प्रधानों को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि इसमें न सिर्फ केसीसी से वंचित किसानों से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आवेदन भी लिए जाएंगे। साथ ही भारत सरकार और प्रदेश सरकार की ओर से ग्रामीणों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
27 अप्रैल को विकास खंडों पर लगेंगी पाठशाला
27 अप्रैल को जनपद के सभी विकास खंड परिसरों में फसल बीमा योजना की पाठशालाओं को आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा कृषि विज्ञान केंद्र पर भी इसका आयोजन होगा। इसके लिए कृषि विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। 25 अप्रैल से एक मई तक फसल बीमा पाठशालाओं का आयोजन होगा। - डॉक्टर राकेश कुमार, उप निदेशक कृषि