{"_id":"5a79fbed4f1c1b92268b8ae5","slug":"criticizing-the-historical-heritage-is-condemnable-ulama","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक धरोहर पर सवाल उठाना निंदनीय : उलमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक धरोहर पर सवाल उठाना निंदनीय : उलमा
ब्यूरो, अमर उजाला/सहारनपुर
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
दारुल उलूम देवबंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद में विश्व हिंदू परिषद के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार के ताजमहल पर दिए बयान को लेकर देवंबदी उलमा ने कड़ी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इस प्रकार की बयानबाजी से देश में हिंदू मुस्लिम एकता खंडित हो रही है। इसलिए सरकार को चाहिए कि वे इस तरह के बयान देने वालों पर प्रतिबंध लगाएं।
विहिप नेता विनय कटियार ने एक टीवी चैनल के साक्षात्कार में कहा था कि आगरा का ताजमहल पहले मंदिर था जो अब मुर्दाघर बना हुआ है। विनय कटियार के बयान पर मजलिस इत्तेहाद-ए-मिल्लत के अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती तारिक कासमी का कहना है कि ताजमहल देश की ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल है। जिसका पूरा अपना एक इतिहास है।
विनय कटियार जैसे लोग ऐतिहासिक इमारतों को लेकर गलत बयानबाजी कर राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रहे हैं, जिन्हें देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि बहुत से बीजेपी नेताओं की तरह विनय कटियार भी हाशिये पर पड़े हुए हैं। वे इस तरह की बयानबाजी कर सुर्खियों में आना चाहते हैं।
विज्ञापन
सरकार को चाहिए कि वह देश में नफरत फैलाने वाले बयान देने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करे। मौलाना सगीर कासमी का कहना है कि विनय कटियार को शायद इतिहास की जानकारी नहीं है। अगर होती तो वह ताजमहल को लेकर इस प्रकार की बयानबाजी नहीं करते। अफसोस की बात है कि वो ऐसे वक्त में ताजमहल पर बयान दे रहे जब वहां ताज महोत्सव आरंभ होने वाला है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल रामनाइक उसका उद्घाटन करेंगे।