{"_id":"5f62476c8ebc3e9ade1a4e3a","slug":"criminal-gone-saharanpur-news-mrt501651686","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड केयर सेंटर से भाग गया 15 हजार का इनामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड केयर सेंटर से भाग गया 15 हजार का इनामी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड केयर सेंटर से भाग गया 15 हजार का इनामी
बेहट (सहारनपुर)। मिर्जापुर स्थित ग्लोकल मेडिकल कॉलेज के कोविड केयर सेंटर से मरीज फरार हो गया। उस पर 15 हजार रुपये का इनामी भी घोषित हुआ था और कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उसको जेल से कोविड केयर सेंटर भेजा गया था। उसके फरार होने का पता बुधवार को तब चला जब डिस्चार्ज करने से पहले ठीक हुए मरीजों की गिनती की जा रही थी। इससे केंद्र के स्टाफ समेत पुलिस में खलबली मच गई। हालांकि पुलिस इस मामले पर चुप्पी साधे है।
गत 6 सितंबर को जिला कारागार से कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अफजाल उर्फ नाती निवासी गांव हुसैन मलकपुर थाना बेहट को मिर्जापुर स्थित ग्लोकल मेडिकल कॉलेज के कोविड केयर सेंटर पर लाया गया था। मंगलवार को अफजाल कोविड केंद्र से फरार हो गया। बुधवार को जब केंद्र स्टाफ ठीक हुए मरीजों को घर भेजने के लिए गिनती करा रहा था तो अफजाल वहां नहीं मिला। मिर्जापुर थानाध्यक्ष वीरेश पाल गिरि का कहना है कि आरोपी अफजाल के फरार होने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, उसको तलाश किया जा रहा है।
-------
अफजाल पर दर्ज हैं 18 मुकदमे
बेहट। आरोपी अफजाल उर्फ नाती पर सहारनपुर जनपद के थाना चिलकाना के अलावा हरियाणा तथा उत्तराखंड के देहरादून में 18 मुकदमे दर्ज है। चिलकाना थाने से उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई। अफजाल 5 सितंबर की रात अपने साथियों के साथ चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव गोवर्धनपुर दुलानी में डकैती डालने के लिए आया था, जिसे चिलकाना पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
-------
- कोविड केयर सेंटर के स्टाफ की बड़ी लापरवाही
बेहट। अफजाल के फरार होने के मामले में कोविड केयर सेंटर के स्टाफ की बड़ी लापरवाही रही है तो, पुलिस की भी लापरवाही कम नहीं है। कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जिला कारागार से अफजाल को कोविड सेंटर लाने के बाद उच्चाधिकारियों ने भी निर्देश दिया था कि ऐसे लोगों की कड़ी निगरानी की जाए। बावजूद अफजाल की निगरानी में लापरवाही बरती गई और वह फरार हो गया।
---- वर्जन -
कोविड केयर सेंटर से कोरोना संक्रमित अफजाल के फरार होने की जानकारी मिली है। संबंधित थाना पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। - डॉ. बीएस सोढ़ी, मुख्य चिकित्साधिकारी