फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth shot in Lakhnauti

युवक को गोली मारी

Mon, 09 May 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनौती
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनौती Updated Mon, 09 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Youth shot in Lakhnauti
लुटने से बचा युवक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पांच हथियारबंद बदमाशों ने लूट में विफल रहने पर युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश युवक को सड़क पर तड़फता छोड़ भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सहारनपुर अस्पताल भिजवाया। जहां से युवक को चंडीगढ़ भर्ती कराया गया वहां उसकी हालत स्थिर बनी है।

मुजफ्फरनगर के गांव नगला निवासी 25 वर्षीय इकबाल करीब तीन वर्षों से कोतवाली गंगोह के गांव कुडा खुर्द में मौलाना शकील के यहां रह रहा था। रविवार रात करीब 10 बजे वह गांव लौट रहा था। जैसे ही वह शकपुर के पास माजरी मोड़ पर पहुंचा तो रास्ते में रस्से से अवरोध उत्पन्न कर उसे बदमाशों ने रोक लिया और लूट का प्रयास किया।

लेकिन इकबाल के विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी तमंचे से पिटाई कर दी। इसी बीच दूर से एक वाहन आता देखा बदमाशों ने भागना चाहा मगर युवक ने साहस दिखाते हुए एक को दबोच लिया। 
विज्ञापन


अपने साथी को छुड़ाने के लिए एक बदमाश ने उस पर गोली चला दी। इसमें वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना गांव माजरी के ग्रामीणों और पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक, रस्सी और मोबाइल को कब्जे में लेते हुए घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। कोतवाली प्रभारी पवन शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

आंख में मिर्च झोंककर लूट का प्रयास
गंगोह। बैंक से रुपये निकालकर गांव लौट रहे व्यक्ति से बाइकर्स गैंग के बदमाशों ने आंखों में मिर्च झोंककर लूट का प्रयास किया। पीड़ित के शोर मचाने पर लोगों को आता देख बदमाश भाग निकले। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ बदमाशों की तलाश की पर उनका सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।

सोमवार दोपहर गांव कुंडा कला निवासी सत्तार उर्फ काला दूधला स्थित बैंक से एक लाख पांच हजार रुपये निकलवाकर बाइक पर गांव लौट रहा था। गांव मछरौली के पास पीछे से दो बाइकों पर आए चार बदमाश उसके  साथ-साथ चलने लगे। उनमें से तीन ने अपने मुंह पर कपड़ा लपेट रखा था।

खतरे का आभास होते ही उसने बाइक की स्पीड बढ़ाईा तभी एक बदमाश ने उसकर मिर्च पाउडर फेंक दिया। दूसरे ने उसके सर पर वार कर दिया। वह तुरंत बाइक से कूदकर पास के खेत में घुस गया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण उनकी ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख बदमाश फरार हो गए। सूचना पर कोतवाल पवन शर्मा, एसएसआई राजकुमार चंदेल और एवं कुंडाकलां चौकी से  पुलिस मौके पर पहुंची।

बदमाशों की तलाश में कांबिग की गई परंतु उनका सुराग  नहीं लग पाया।  पीड़ित के अनुसार बदमाश बैंक से ही उसकी रेकी कर रहे थे। उसने बताया कि बैंक से निकलते ही  उसकी बाइक में पंचर हो गया था। जिस वक्त वह पंचर लगवा रहा था, तब इनमें से एक युवक वहां खड़ा हुआ फोन पर बात कर रहा था।


उक्त युवक बैंक में भी दिखाई दिया था। इसके बाद पुलिस पीड़ित को लेकर बैक पहुंची। वहां लगे सीसीटीवी  कैमरे की फुटेज में रेकी करने वाले युवक की पहचान कर उसका फोटो निकलवा लिया गया है। अभी उक्त बदमाश की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed