{"_id":"5a74c25e4f1c1b80268b7f7a","slug":"youth-committed-suicide-on-the-complaint-of-tampering","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ की शिकायत पर युवक ने खुदकुशी की ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ की शिकायत पर युवक ने खुदकुशी की
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल गई महिला के साथ छेड़छाड़ की शिकायत करने पर आरोपी युवक ने परिजनों के डर से जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि पुलिस ने महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हुआ है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला परिवार की युवती के साथ जंगल में घास लेने के लिए गई थी। आरोप है कि इस दौरान वहां पहुंचे गांव के युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ की और खेत में खींच लिया। महिला किसी तरह बचकर घर पहुंची और ससुर को जानकारी दी।
ससुर शिकायत लेकर आरोपी युवक के घर पहुंचा। इससे घबराया युवक घर से बाहर निकला और कुछ दूरी पर जाकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पता चलने पर परिजन उसे लेकर चिकित्सक के यहां गए, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि, पुलिस ने उक्त महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस हिरासत में महिला ने बताया कि वह जंगल से घास लेकर आ रही थी।
तभी युवक ने उसे दबोच लिया और ईख के खेत में खींच लिया था। वह किसी तरह उससे बचकर घर पहुंची और ससुर को इसके बारे में बताया। बाद में क्या हुआ उसे इसकी जानकारी नहीं है।