{"_id":"6ad4d355154d081f7b0e60f9","slug":"dfgs-grnoida-news-c-1-noi1095-4846883-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दीवारों पर चढ़ रहा था धोखे का रंग... दुकान से नकली पेंट के डिब्बे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दीवारों पर चढ़ रहा था धोखे का रंग... दुकान से नकली पेंट के डिब्बे बरामद
विज्ञापन
- होशियारपुर के श्री राम पेंट्स की दुकान से एशियन पेंटस 74 नकली डिब्बे बरामद
- पेंट की अनुमानित कीमत छह से सात लाख रुपये बताई जा रही है
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के होशियारपुर गांव में एशियन पेंट्स के नाम पर कथित तौर पर नकली पेंट बेचने का मामला सामने आया है। कंपनी की ओर से की गई शिकायत के बाद पुलिस ने एक दुकान पर छापा मारकर पेंट के 74 डिब्बे जब्त किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत छह से सात लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दुकान मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में दुकान के मालिक राम सागर पर नकली पेंट बेचने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस के अनुसार, एशियन पेंट्स के अधिकृत प्रतिनिधि अंकित शुक्ला कंपनी की ओर से वरिष्ठ जांच अधिकारी पद पर कार्यरत हैं। कंपनी की ओर से उन्हें जांच और कार्रवाई के लिए पावर ऑफ अटार्नी भी दी गई है। अंकित शुक्ला के मुताबिक शनिवार को उन्हें गोपनीय सूचना मिली कि सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के होशियारपुर स्थित श्री राम पेंट्स दुकान पर नकली पेंट बेचे जा रहे हैं। इसके बाद वह पुलिस टीम के साथ दुकान पर पहुंचे। वहां दुकान मालिक राम सागर की मौजूदगी में उत्पादों की जांच की गई।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दुकान पर एशियन पेंट्स के नाम से नकली उत्पाद बेचे जा रहे थे। जांच के दौरान दुकान से रॉयल लग्जरी इमल्शन, अपोलाइट प्रीमियम इमल्शन, ट्रैक्टर इमल्शन, एपेक्स अल्टीमा, डस्ट प्रूफ और ऐस एक्सटीरियर इमल्शन समेत अन्य उत्पाद शामिल थे। पुलिस ने कुल 74 डिब्बों को जब्त कर लिया और थाने ले आई। पुलिस को दी शिकायत में दुकान के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक बाजार में उनके ब्रांड का नकली पेंट बिकने से एक तरफ कंपनी के राजस्व का घाटा हो रहा तो दूसरी तरफ छवि भी धूमिल हुई है।
विज्ञापन
आरोपी दुकानदार बीते एक साल से नकली उत्पाद बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहा था। थाना प्रभारी आर पी शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।