फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Women of 1.25 million swindle

महिलाओं से 12.5 लाख की ठगी

Wed, 07 Dec 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 07 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Women of 1.25 million swindle
ठगी - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के अंबेहटा में लोन दिलाने के नाम पर साढ़े 12 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। 30 हजार रुपये प्रति महिला लोन दिलाने का झांसा देकर एक हजार महिलाओं से ठगी कर ली गई।
विज्ञापन


पीड़ितों ने मामले की शिकायत एसएसपी से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। शभूगढ़ गांव निवासी संदीप कुमार पुत्र कलीराम ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा संदीप और उसके साथियों को स्माइल माइक्रो फाइनेंस कंपनी में नौकरी दिलाने की बात कहकर उनका साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन


फिल्ड आफिसर के पद कार्य करने की बात कहते हुए साढे़ 12 हजार रुपये प्रतिमाह सैलरी तय कर दी। बताया कि उन लोगों को ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के समूह बनाकर उन्हें प्रति महिला 30 हजार रुपये का लोन देना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए हर एक महिला से 1250 फाइल चार्ज के लेने हैं। संदीप ने बताया कि उन लोगों ने गांव दर गांव घूमकर करीब एक हजार महिलाओं         को इसके लिए तैयार किया तथा हर महिला से 1250 रुये लेकर उन लोगों को दे दिया।

बताया कि उन लोगों के 24 घंटे के भीतर हर महिला के खाते मे 30 हजार रुपये आ जाने की बात कही। परंतु कई दिन तक भी जब कोई पैसा महिलाओं के खाते में नहीं आया तो कंपनी के अधिकारियों से संपर्क का प्रयास किया गया। परंतु उनके कार्यालय पर ताला लटका मिला। 


संदीप ने बताया कि जब वे लोग एक आरोपी के घर पहुंचे तो उसने दुर्व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। संदीप व उसके साथियों की ओर से एक महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का दरवाजा खटखटाया गया है। उधर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिली है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed