{"_id":"577ea5d94f1c1b72027fc56e","slug":"woman-died-suspicious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो :
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के सरसावा के ग्राम हैदलपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत मेडिकल पिलखनी में मौत हो गई। मृतका के पति ने बताया कि उसके काम पर जाने के बाद पत्नी ने फांसी लगा ली।
जबकि मृतका के भाई ने बहन के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम करा कर जांच करने की बात कही है। बृहस्पतिवार को ग्राम हैदलपुर कल्याणपुर की महिला संजो 35 वर्ष को उसके पति धर्मेंद्र ने मेडिकल कॉलेज पिलखनी में भर्ती कराया।
महिला की स्थिति का देखकर डॉक्टरों ने मेडिकल पुलिस चौकी को सूचना दी। वहीं इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका के पति ने बताया कि वह ठेकेदारी करता है तथा रोजाना की तरह आज भी काम पर चला गया था।
विज्ञापन
दोपहर बाद घर के किसी का फोन आने पर उसे बताया कि उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली है। जिसके बाद वह पत्नी को लेकर मेडिकल कॉलेज आया। घटना की सूचना पाकर मृतका के मायके वाले भी मेडिकल कालेज पहुंच गये तथा हंगामा करने लगे।
मृतका के भाई संजय ने अपने जीजा धर्मेंद्र पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए शव का पीएम कराने की मांग की। मेडिकल कालेज में मौजूद एसओ डीके यादव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। यदि कोई तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।