फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wife persecuted sought by euthanasia

पत्नी के सताए ने मांगी इच्छा मृत्यु

Wed, 29 Jun 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 29 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Wife persecuted sought by euthanasia
Wife tormented young man in a critical condition in hospital. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में पत्नी द्वारा किए जा रहे मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न से दुखी एक व्यक्ति ने इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। आरोप है कि पत्नी अपने पिता और भाइयों के साथ मिलकर उस पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे करा चुकी है,
विज्ञापन


जिसके बाद समझौते के नाम पर रुपये ऐंठती है। वह अपने पहले दो पतियों को भी इसी तरह परेशान कर चुकी है। चाय की दुकान चलाने वाले नरेश ने बताया कि गरीबी और घर की जिम्मेदारी की वजह से उसने 36 साल की उम्र में वर्ष 2012 में शादी की।
विज्ञापन


जिससे उसकी शादी हुई वह अपने पहले दो पतियों को छोड़ चुकी थी। बताया गया था कि उसके पहले पति अच्छे इनसान नहीं थे, जिसकी वजह से उसको उन्हें छोड़ना पड़ा। ऐसे में नरेश के परिवार के लोग शादी को राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेश का आरोप है कि पहले दिन से पत्नी उस पर हावी है। वह दहेज उत्पीड़न समेत अभी तक उस पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज करा चुकी है। आरोप है कि मुकदमे दर्ज कराने का मकसद समझौते के नाम पर उससे रुपये एेंठना है। बताया कि एक बार वह उससे एक लाख रुपये भी ले चुकी है। 

अब फिर से रुपये का दबाव बना रही है। बताया कि उसका पिता और दो भाई भी उसक साथ इस धंधे में शामिल हैं। यह भी बताया कि वह अपने पहले दो पतियों के साथ भी यही कर चुकी है।

पत्नी के उत्पीड़न से परेशान नरेश मंगलवार को  डीएम से मिलने कलक्ट्रेट पहुंचा था, मगर मुलाकात नहीं हो सकी। नरेश ने बताया कि पत्नी के उत्पीड़न की वजह से वह न तो अपनी दुकान खोल पा रहा है और न ही चैन से सो पा रहा है।


बताया कि ऐसी जिंदगी से मौत अच्छी। इसी लिए वह डीएम से इच्छा मृत्यु की अनुमति लेने पहुंचा था। बताया कि वह एसएसपी, एसपी सिटी और संबंधित थाने में भी अनेक बार प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगा चुका है, मगर पुलिस भी कोई मदद नहीं कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed