{"_id":"16650956a26b03a0badbdc62863403cf","slug":"when-occult-two-people-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान में तंत्र-मंत्र करते दो लोगों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्मशान में तंत्र-मंत्र करते दो लोगों को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 18 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर क्षेत्र के महितारपुर स्थित श्मशान में तंत्र मंत्र की क्रियाओं में शामिल होने का आरोप लगाते हुए मवीं कला के ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़ लिया और उनकी अच्छी तरह धुनाई की। इस दौरान एक आरोपी भाग गया, जबकि दूसरे को पुलिस को हवाले कर दिया गया।
गांव वालों का कहना है कि पिछले कुछ दिन से श्मशान में अजब तरह की घटनाओं की सूचना मिल रही थी। इसी शक में श्मशान पर नजर रखी जा रही थी। रविवार शाम करीब पांच बजे श्मशान के पास तब हंगामा हो गया जब किसी ने दो लोगों के यहां तंत्र मंत्र का काम करने की सूचना दी।
काफी संख्या में पहुंचे गांव के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और पूछताछ की। इन लोगों ने शमशान में जलती एक चिता के पास से हांडी और तंत्र मंत्र की क्रिया के लिए रखी गई एक लिस्ट भी दी। इस सूची में कई ग्रामीणों के नाम और कुछ मंत्र आदि लिखे थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दशहरा और दीपावली नजदीक होने के कारण अनिष्ट करने की इच्छा से यह तंत्र मंत्र कराया जा रहा है। उन्होंने तंत्र मंत्र के चक्कर में तैयार की गई सूची में सुमन, दुलारी, अमित कुमार, सीता राम, मीरा, सुमन आदि के नाम होने की बात कही। इस नाम वाले लोग गांव में रह रहे हैं।
पकड़े गए आरोपियों की काफी पिटाई के बाद जब थाना सदर तक जानकारी पहुंची तो हसनपुर चौकी प्रभारी ब्रजेश कुमार पुलिस फोर्स सहित पहुंचे। यहां अमित कुमार नाम के एक शख्स को पकड़ लिया गया जबकि इखलाक नाम का दूसरा व्यक्ति मौके से भाग गया।
कुछ ग्रामीणों के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी आवास विकास क्षेत्र में ही रहता है और एक सरकारी कर्मचारी है। चौकी प्रभारी ब्रजेश कुमार ने कहा कि जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जा रही है। अभी पूछताछ और छानबीन की जा रही है।