फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   What happened to the young man in Panchayat that he ate poison

पंचायत में युवक के साथ ऐसा क्या हुआ कि उसने जहर खा लिया

Tue, 06 Mar 2018 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Tue, 06 Mar 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
What happened to the young man in Panchayat that he ate poison
युवक के मुंह पर मानव मूत्र फेंकती महिला। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर की इंदिरा कैंप कॉलोनी में हुई पंचायत में अमानीवयता की सारी हदें  पार गई। एक महिला से अनैतिक संबंध रखने के आरोप में एक युवक को पंचायत में जूतेे मारे गए और मानव मूत्र पिलाया। बाद में पांच साल के लिए बिरादरी से बाहर करने का फरमान सुना दिया।
विज्ञापन


इससे आहत  युवक ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब दो घंटे तक चली पंचायत में खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ ती रही,  लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। पंचायत का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


 पंचायत के फैसले का शिकार हुआ युवक सूरज कुमार (35) है। उसने रविवार रात करीब 12 बजे  जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उसके भाई रतन और अर्जुन ने बताया कि कॉलोनी के कुछ लोगों ने एक विवाहिता से अनैतिक संबंध रखने का आरोप लगाते हुए 28 फरवरी सूरज को पीटा और उसकी उसकी वीडियो बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने रविवार की सुबह दस बजे फिर से कॉलोनी में खाली पड़े मैदान में पंचायत बुलाई और उसमें भी उसे जूतों से पीटा और उसके मुंह पर महिलाओं से मानव मूत्र फिकवाया। उन्होंने जबरन मानव मूत्र पिलाने का भी आरोप लगाया है।


एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि सूरज की मां सरोज की तहरीर पर अशोक प्रधान राजेंद्र, कमल सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रतन ने बताया कि अशोक और उसने पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ा था, दोनों हार गए थे। इसी रंजिश में अशोक ने उसके भाई पर झूठे आरोप लगाकर पीटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed