फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villagers caught the grain, the government accused of being

ग्रामीणों ने अनाज पकड़ा, सरकारी होने का आरोप

Tue, 31 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 31 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught the grain, the government accused of being
कालाबाजारी को जा रहा सरकारी अनाज। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के गंगोह में लखनौती मार्ग स्थित एक दुकान पर बैल बुग्गी में बिकने आए अनाज को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का राशन बताते हुए ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीण अनाज को बुग्गी चालक सहित कोतवाली ले आए। 
विज्ञापन


एसडीएम के निर्देश पर कोतवाली पहुंची सप्लाई विभाग की टीम ने जांच आरंभ कर दी है। सोमवार दोपहर गंगोह लखनौती मार्ग स्थित एक दुकान पर एक बैल बुग्गी चालक अनाज के कट्टे बेचने आया था।
विज्ञापन


तभी गांव बाढीमाजरा निवासी ग्रामीणों कासिम, अख्तर, जुल्फान, महमूद, तैयब, नवाब सिंह, रमेश, आबिद हसन, जमशेद आदि ने उक्त अनाज को गांव स्थित सरकारी दुकान का राशन बताते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप था कि आरोपी विक्रेता गरीबों के राशन की कालाबाजारी कर देता है। ग्रामीण चालक और अनाज सहित बुग्गी को कोतवाली ले आए। पुलिस ने एसडीएम को सूचना दे दी।


एसडीएम शमशाद हुसैन के निर्देश पर आपूर्ति निरीक्षक सौरभ गोस्वामी और लिपिक अरुण कुमार कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने जांच आरंभ करते हुए ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। उनका कहना था कि यदि उक्त राशन सरकारी साबित हुआ तो संबंधित विक्रेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed