{"_id":"5925db074f1c1b214453673f","slug":"victims-of-violence-becoming-guilty","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेगुनाह राहगीर हो रहे हिंसा के शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेगुनाह राहगीर हो रहे हिंसा के शिकार
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 25 May 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
हमले में घायल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के बड़गांव के बालूमाजरा गांव के पास बुधवार की सुबह दिन निकलते ही ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने जा रहे घोड़ा बुग्गी सवार दो लोगों को हमलावरों ने धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ प्रहार कर लहूलुहान कर दिया।
एक युवक ने भागने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसे गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला में अस्पताल भर्ती कराया, जबकि गोली लगने से घायल युवक को मेरठ रेफर कर दिया गया है।
उसका मेरठ मेडिकल कालेज में इलाज कराया जा रहा है। लोग इस घटना को शब्बीरपुर कांड से जोड़ रहे हैं। हालांकि डीआईजी जेके शाही का कहना है कि ये मामला प्रथम दृष्टया रंजिश का लग रहा है। जांच कराई जा रही है जो दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह करीब पांच बजे बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव मोरा निवासी 52 वर्षीय यशपाल पुत्र फूलसिंह अपने साले के बेटे बीस वर्षीय नितिन पुत्र शिवकुमार के साथ गांव उमरी मजबता भट्ठे पर मजदूरी करने जा रहा था।
गांव मोरा से बालूमाजरा के रास्ते पर जैसे ही ये लोग तालाब पर पहुंचे तभी नकाबपोश हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों से बचकर नितिन ने भागने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया।
गोली लगने से नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो हमलावर जंगल के रास्ते फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नानौता अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर अवस्था देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से नितिन को नाजुक हालत के चलते उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से पुलिस एवं गांव के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।