फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: The cyber crime team has arrested one accused of a gang in fraud case in Saharanpur

यूपी: पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी से ठगी करने वाला आरोपी दबोचा, ऐसे ठगी करता है गिरोह

Wed, 04 Aug 2021 01:33 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 04 Aug 2021 01:33 AM IST
सार

अफसर बनकर ठगी करने वाले गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में कई बड़े राज खुल सकते हैं।

विज्ञापन
UP News: The cyber crime team has arrested one accused of a gang in fraud case in Saharanpur
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी सांसद परिनीत कौर से 23 लाख की ठगी करने वाले साइबर अपराधी गिरोह के सदस्य को नोएडा साइबर थाना पुलिस ने सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मियों सहित विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को पेंशन के खातों को अपडेट करने का झांसा देकर फर्जी ट्रेजरी अधिकारी बनकर ठगी की जाती थी। आरोपी साथियों सहित मिलकर 4.50 करोड़ की ठगी कर चुका है। 

विज्ञापन


पकड़ा गया आरोपी नूर अली पुत्र शमशेर मूलरूप से गांव मुरली थाना नौगछिया जनपद भागलपुर बिहार का रहने वाला है। वह पंजाब के न्यू शांतिनगर थाना मंडी गोविंदगढ़ जिला फतेहगढ़ में भी गिरोह के सदस्यों के साथ रहता था। मंगलवार को नोएडा साइबर थाना पुलिस के निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह, अजीत सक्सेना ने टीम के साथ आरोपी को सहारनपुर से दबोचा है, जबकि स्थानीय पुलिस को आरोपी के यहां से पकड़े जाने की जानकारी नहीं है। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा का कहना है कि नोएडा साइबर पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी नहीं है, वह मामले को दिखवा रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे ठगी करता है गिरोह 
आरोपी ने पूछताछ में साइबर पुलिस को बताया है कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को पेंशन हेतु खाते में डाटा अपडेट करने के बहाने ट्रेजरी अधिकारी बनकर जरूरी जानकारी प्राप्त करता था और इसके बाद खाते से पैसा उड़ा लेता था। गिरोह में उसका भाई अफसर अली व सफरूद्दीन अंसारी, कलीम अंसारी, अहमद अंसारी, अंकित कुमार, छोटन निवासीगण जामतारा शामिल है। ट्रेजरी अधिकारी बनकर वह फर्जी खातों में पैसा ट्रांसफर करा लेता था। उसका गिरोह करीब 120 खातों के माध्यम 4.50 करोड़ की ठगी कर चुका है। आरोपी पूर्व में हैदराबाद से भी जेल जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की पत्नी को बनाया था निशाना 
इस गिरोह के सदस्यों ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी सांसद परिनीत कौर से 23  लाख की ठगी की थी। तब, गिरोह के सदस्य पकड़े गए थे, जिनके पास से 800 सिम कार्ड, 200 बैंक खाते की पासबुक और 18 लाख रुपये बरामद हुए हैं। इस मामले में आरोपी का भाई अफसर जेल में बंद हैं। 

सहारनपुर में शरण ले रहे अपराधी 
अपराधियों का कनेक्शन सहारनपुर से पुराना है। कई बार यहां बांग्लादेशी और आतंकियों को भी बिहार की पुलिस ने गिरफ्तार किया। दो दिन पूर्व सात लाख के ईनामी बदमाश काला जठेड़ी को दिल्ली पुलिस ने दबोचा था। मंगलवार को नूर अली को नोएडा साइबर थाना पुलिस ने पकड़ा है। दस वर्ष पूर्व पाकिस्तानी जासूस इकबाल उर्फ देवराज सहगल को पटियाला पुलिस ने हकीकतनगर से गिरफ्तार किया था। ऐसे अनेक मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed