फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Crime News: Two accused have looted cash and jewelry in house of a trader in Saharanpur

घर में रहें सावधान: कही आप न हो जाए ठगी के शिकार, ताला ठीक करने के बहाने ले उड़े नगदी और जेवरात

Wed, 01 Sep 2021 08:44 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 01 Sep 2021 08:44 PM IST
सार

सिर्फ बाहर ही नहीं, घर में भी आपको सावधान रहने की जरूरत है। बदमाश किसी भी बहाने से आपके घर में घुसकर वारदात को अंजाम दे सकते हैं। सहारनपुर से ऐसे ही एक ताजा मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
UP Crime News: Two accused have looted cash and jewelry in house of a trader in Saharanpur
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर के सरसावा में पंजाबी कॉलोनी में समाचार पत्र विक्रेता के घर में अलमारी का ताला ठीक करने के बहाने दो युवक अलमारी के लॉकर से डेढ़ लाख रुपये की नकदी और सोने व चांदी के आभूषण चुराकर ले गए।

विज्ञापन


नगर की पंजाबी कॉलोनी में ऋषिपाल रोहिला समाचार पत्र विक्रेता रहते हैं। उनका बेटा कमल प्रॉपर्टी डीलिंग का कारोबार करता है। बुधवार को शाम के समय कमल ने सरसावा थाने में दी तहरीर में बताया बुधवार को दोपहर के समय उनके घर की गली में पगड़ीधारी दो युवक अलमारी का ताला ठीक करने की आवाजें लगाकर घूम रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी ने दोनों को गोदरेज की अलमारी का ताला ठीक करने के लिए घर में बुला लिया। जब दोनों सिख युवक अलमारी का ताला ठीक करने लगे तो उन्होंने उनकी पत्नी को पीने का पानी लाने को कहा। जैसे ही उनकी पत्नी रसोई से पानी लेकर लौटी तो उन्होंने कहा उन्होंने अलमारी का ताला ठीक कर दिया है, इसमें तेल डाला है। करीब 10 मिनट बाद ताले को खोल लेना। 
विज्ञापन


कमल ने बताया कि युवकों के जाने के बाद जब पत्नी ने अलमारी का ताला खोला तो अलमारी का लॉकर खुला था और इसमें रखी डेढ़ लाख रुपये की नकदी और सोने और चांदी के आभूषण गायब मिले। इसके बाद उनकी पत्नी ने उन्हें खबर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह अपने भाइयों के साथ घर पहुंचा और आसपास उनको तलाश किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। उन्होंने आरोपियों को पकड़ने और चोरी हुई नकदी और जेवरात बरामद कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed