फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Man from Ambala falls from Zirakpur overbridge along with his bike; critically injured

Mohali News: जीरकपुर ओवरब्रिज से बाइक समेत नीचे गिरा अंबाला का व्यक्ति, गंभीर घायल

Wed, 23 Sep 2026 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Man from Ambala falls from Zirakpur overbridge along with his bike; critically injured
जीरकपुर। जीरकपुर ओवरब्रिज से अंबाला की ओर जा रहा व्यक्ति मंगलवार शाम संतुलन बिगड़ने के बाद रेलिंग पार करते हुए बाइक समेत नीचे सड़क पर जा गिरा। हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ में भर्ती करवाया। घायल की पहचान सुखविंदर सिंह निवासी अंबाला के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार, सुखविंदर सिंह चंडीगढ़ से बाइक पर अंबाला जा रहा था। शाम करीब 8:40 बजे जब वह जीरकपुर फ्लाईओवर पर सेठी ढाबे के पास पहुंचा तो अचानक उसका बाइक से संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन

इसके बाद वह बाइक समेत फ्लाईओवर की रेलिंग से टकराते हुए उसे पार कर नीचे सड़क पर जा गिरा। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सेठी ढाबे पर काम करने वाले अखिलेश ने हादसा देखा और तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल की मदद की। इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से सुखविंदर सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। एसएचओ जसवीर सिंह तूर ने बताया कि फ्लाईओवर से नीचे गिरने के कारण सुखविंदर को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती करवाकर उपचार कराया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और मौके से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed