{"_id":"57eac7614f1c1bcd26574598","slug":"two-prisoners-escaped-in-handcuffs-including-one-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथकड़ी समेत दो बंदी हुए फरार, एक को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथकड़ी समेत दो बंदी हुए फरार, एक को पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 28 Sep 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
फरार हुए दोनों बंदी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में मंगलवार की शाम कोर्ट में पेशी के बाद जेल ले जा रहे सिपाहियों को जेल गेट के पास से दो बंदी धक्का देकर फरार हो गए। उस समय घेराबंदी कर एक कैदी को रिमाउंड डिपो से पकड़ लिया, जबकि दूसरा कैदी हथकड़ी समेत फरार होने में कामयाब रहा।
कैदियों के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस रात तक कांबिग करती रही, लेकिन फरार कैदी हाथ नहीं आया।
थाना गागलहेड़ी पुलिस ने सोमवार की रात को तिवाया चौक से ग्राम माही कोटला निवासी शिवा पुत्र रामकुमार को चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
जबकि उसके साथ तिवाया चौक से ही हरिया बास गागलेड़ी हाल निवासी धौला कुआं बेहट निवासी सोनू पुत्र नाथीराम को तमंचा एवं कारतूस रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मंगलवार को सिपाही मंजीत सिंह एवं होमगार्ड यशपाल दोनों को लेकर कोर्ट पहुंचे।
पेशी के बाद शाम को लगभग 5 बजे कचहरी से उन्हें रिक्शा में बैठाकर जेल लेकर पहुंचे। जेल के गेट पर पहुंचते ही अचानक दोनों बंदियों ने पुलिसकर्मियों को धक्का दिया और हथकड़ी समेत रिमाउंड डिपो की ओर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
पुलिस कर्मी अचानक बंदियों की इस हरकत को समझ पाते तब तक दोनों बंदी रिमाउंड डिपो के घने जंगल में दाखिल हो गए। दोनों के फरार होते ही पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचा दिया और दोनों के पीछे भागे।
अन्य लोग भी रिमाउंड डिपो की ओर भागे। लोगों ने घेराबंदी कर एक बंदी सोनू को पकड़ लिया। लेकिन शिवा उनके हाथ नहीं आया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
कुछ ही देर में गागलहेड़ी थाना पुलिस, जनकपुरी पुलिस, पुलिस क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच गए और रिमांउड डिपो की कांबिंग शुरू कर दी। पुलिस रात तक कांबिंग करती रही, लेकिन शिवा पुलिस के हाथ नहीं लग सका।
एसपी सिटी संजय सिंह का कहना है कि पुलिस फरार कैदी की तलाश की जा रही है। पुलिस कांबिंग कर रही है शीघ्र ही बंदी को पकड़ लिया जाएगा।
डाग स्क्वायड भी पहुंचा मौके पर ः सहारनपुर। पुलिस द्वारा की जा रही कांबिंग के बावजूद बंदी पुलिस के हाथ नहीं आया। जिस पर डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंच गया। डॉग स्क्वायड को रिमाउंड डिपो में लेकर फरार बंदी की तलाश की जा रही है।