{"_id":"c9de7b3e3ccee8813863ea6bb5366908","slug":"two-killed-in-road-accident-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बुझ गए दो घरों के चिराग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में बुझ गए दो घरों के चिराग
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 21 Oct 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
थाना कुतुबशेर क्षेत्र में सहारनपुर अंबाला हाईवे पर बड़ी नहर के बाद ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इनमें एक युवक चार बहनों का इकलौता भाई था, जबकि दूसरा तीन बहनों का। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव में भी मातम छाया है।
मल्हीपुर रोड स्थित बादशाहपुर रामनगर निवासी 25 वर्षीय मयंक अपने गांव के ही साथी 30 वर्षीय सन्नी पुत्र रामनिवास के साथ घूमने के लिए सहारनपुर अंबाला हाईवे पर स्थित बड़ी नहर की ओर जा रहा था। बड़ी नहर के पास ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची कुतुबशेर पुलिस ने दोनों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। वहां मयंक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि सन्नी को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। रास्ते में सन्नी की मौत हो गई। उधर, घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर ली, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद गांव से पहुंचे मोनीश, सुनील आदि लोगों ने बताया कि मयंक परिवार में इकलौता बेटा था। उसके पिता मान सिंह की भी बीमारी के कारण कुछ माह पहले ही मौत हो गई थी। चार बहनों में दो की शादी हो चुकी है जबकि दो अन्य महिमा एवं बुली अभी अविवाहित हैं। वहीं, सन्नी भी अपने परिवार में तीन बहनों का इकलौता भाई था। मरने वाले दोनाें युवक दोस्त थे। उनकी एक साथ मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, गांव में भी एक साथ दो मौत होने से मातम छाया हुआ। परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों का आना-जाना लगा हुआ है।