फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two gangsters in truck robber robbery

ट्रक चालकों से हुई लूट में दो बदमाश दबोचे

Mon, 19 Jun 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 19 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two gangsters in truck robber robbery
पकड़े गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के  कुतुबशेर थाना क्षेत्र में चकादमपुर की पुलिया पर दो ट्रक चालकों से हुई मोबाइल एवं 25 हजार रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मोबाइल फोन एवं नगदी बरामद की है।
विज्ञापन


कुतुबशेर थाना क्षेत्र में अंबाला रोड स्थित बड़ी नहर से आगे चकादमपुर की पुलिया के पास 15 मार्च को बदमाशों ने ट्रक चालकों से एक मोबाइल फोन एवं 25 हजार रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन


एसपी सिटी पीपी सिंह ने बताया कि शनिवार को कुतुबशेर पुलिस एवं सर्विलांस की टीम ने बड़ी नहर पुल इमरान मसूद की गली अंबाला रोड से एक आरोपी मुस्तकीम निवासी ग्राम पीकी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लूटा गया मोबाइल फोन, 5200 रुपये एवं चोरी की एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी महताब के साथ मिलकर 15 मार्च को चकादमपुर की पुलिया अंबाला रोड से दो ट्रक चालकों से मोबाइल फोन एवं 25 हजार रुपये की लूट की थी। बरामद मोबाइल फोन उसी लूट का है।

उसने बताया कि उसका साथी महताब निवासी ग्राम सलीमपुर भूखड़ी जनकपुरी थाना से पिछले महीने जेल चला गया था और वह अभी भी जेल में है।     ब्यूरो
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed