{"_id":"5a3ab1e34f1c1b9e678c2ebb","slug":"two-gang-members-of-chor-gang-arrested-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए चोर गिरोह के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में स्वॉट टीम और नागल पुलिस ने हिंडन नदी के किनारे मुठभेड़ के बाद चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 42 मोबाइल, कार, लैपटॉप, एलईडी समेत भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। दोनों ने सहारनपुर की मिगलानी बिल्डिंग और ग्राम कोटा में मोबाइल की दुकानों में चोरी की थी।
देहात पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने बताया कि मिगलानी बिल्डिंग और ग्राम कोटा स्थित मोबाइल की दुकानों में चोरी की वारदातों के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगी हुई थी। बुधवार को नागल पुलिस व स्वाट टीम को हिंडन नदी पुल के पास संदिग्धों के होने की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही स्वाट टीम और नागल पुलिस मौके पर पहुंची और तीन संदिग्ध लोगों की घेराबंदी की। घेराबंदी होते देख आरोपियों ने पुलिस पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस ने दो को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी भाग गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम मोहम्मद हैदर निवासी खालापार ईनाम बख्श वाली गली नई बस्ती तालाबों के पास, नगर कोतवाली मुजफ्फरनगर, हाल पता किरायेदार निसार का मकान गली नंबर 14 ग्रीन पार्क कालोनी रामपुर चुंगी, रुड़की तथा नवाब हैदर निवासी ईनाम बख्श वाली गली नई बस्ती तालाबों के पास खालापार नगर कोतवाली मुजफ्फरनगर बताया।
जबकि फरार आरोपी का नाम भूरा निवासी कमेले के पास खालापार मुजफ्फरनगर बताया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों के पास से चोरी किए गए 42 मोबाइल फोन, एक कार, एक तमंचा, कारतूस, चाकू, एक लैपटॉप, 4 इयर फोन, 5 चार्जर, 4 एलईडी, 9 बैटरी, 3 इनवर्टर बरामद किए।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी भूरा के साथ मिलकर करीब 18-20 दिन पहले मिगलानी बिल्डिंग चौक से मोबाइल की एक दुकान में चोरी की थी तथा करीब एक माह पूर्व ग्राम कोटा से मोबाइल की दुकान से चार्जर व मोबाइल चोरी किए थे।
उन्होंने करीब 10 दिन पूर्व चंद्र विहार कालोनी से लैपटाप चोरी किया था। जबकि बरामद इनवर्टर को नहटौर बिजनौर के एक शोरूम से चोरी किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद कार को चोरी की घटना में प्रयोग करते थे। इसकी नंबर प्लेट बदलकर रखते हैं, ताकि पुलिस पकड़ न सके।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों पर नहटौर, बिजनौर, बड़गांव, कुतुबशेर तथा नागल में मामले दर्ज हैं, जिनका आरोपियों ने खुलासा किया है। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि मोबाइल दुकानों की चोरियों का खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।