फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three youths left after questioning by ATS

तीन युवकों को एटीएस ने पूछताछ के बाद छोड़ा

Tue, 08 Aug 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 08 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Three youths left after questioning by ATS
पूछताछ के बाद छोड़े गए युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में शक की बुनियाद पर देवबंद से पकड़े गए तीन संदिग्ध युवकों को उत्तर प्रदेश एटीएस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया हँ। तीनों युवकों के सोमवार की सुबह छात्रावास पर आने की जानकारी मिलते ही उनकी जान पहचान वालों और मीडिया कर्मियों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


इस दौरान छात्र काफी  सहमे नजर आए, उनकी प्रतिक्रिया थी कि अल्लाह ने बड़ी मुसीबत से बचा लिया। रविवार को मुजफ्फरनगर के कुटेसरा से दबोचे गए बांग्लादेश के आतंकी संगठन अंसार उल बांग्ला के सक्रिय सदस्य अब्दुल्ला से पूछताछ के बाद देवबंद से उठाए गए जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा निवासी दानिश, अब्दुल बासित और भागलपुर बिहार के अब्दुल रहमान को यूपी एटीएस ने पूछताछ करने के बाद सोमवार की सुबह छोड़ दिया।
विज्ञापन


तीनों युवक जब अपने कमरे पर पहुंचे तो वहां उनके जान पहचान वालों की भीड़ लग गई। इस दौरान तीनों छात्र बेहद थके और सहमे हुए नजर आ रहे थे। मीडिया कर्मियों ने उनसे बात की तो सबसे पहले उन्होंने अल्लाह का शुक्रिया अदा किया फिर बोले ऊपर वाले ने उन्हें बड़ी मुसीबत से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दानिश और अब्दुल बासित ने बताया कि एटीएस उन्हें कहां लेकर गई थी इसका उन्हें पता नहीं है। उनसे केवल बांग्लादेशी आतंकी अब्दुल्ला से संपर्क के बारे में पूछा गया। साथ ही उनके मोबाइल भी चेक किए गए।


छात्रों के मुताबिक एटीएस ने उनके साथ न बदसलूकी की और न ही किसी प्रकार से टार्चर किया। घरवालों के संबंध में पूछताछ की गई। यहां तक उन्हें खाना भी खिलाया गया। वह बेकसूर थे इसलिए एटीएस ने उन्हें छोड़ दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed