फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   This is fake mawa and chemical, destroyed in devbond

ये है नकली मावा और केमिकल, नष्ट कराया

Wed, 18 Oct 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 18 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
This is fake mawa and chemical, destroyed in devbond
देवबंद में पकड़ा गया नकली मावा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में दीपावली पर्व पर बाजारों में जो मिठाई बेची जा रही है वो मिलावटी मावे से तैयार की जा रही है। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के मंझौल जबरदस्तपुर गांव में छापा मारकर वहां से भारी मात्रा में मिलावटी मावा और केमिकल बरामद किया है।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि तैयार मावा देवबंद समेत सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में सप्लाई किया जा रहा था। मंगलवार की रात्रि करीब 12.30 बजे कोतवाल पंकज कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंझौल जबरदस्तपुर गांव के एक मकान में छापा मारकर वहां से भारी मात्रा में मिलावटी मावा और मावा बनाने में काम आने वाला केमिकल बरामद किया है।
विज्ञापन


यहां से जुलफिक्कार नामक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है। कोतवाल ने बताया कि जुलफिक्कार के यहां से 2 क्विंटल 18 किलो तैयार नकली मावा, 15 रिफाइंड के पैकेट, 15 घी के पैकेट और नकली मावा बनाने में काम आने वाला केमिकल पाउडर बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान खाद्य विभाग की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से नकली मावा बनाने का काम कर रहा है।


जिसे वह देवबंद, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में सप्लाई करता है। उसने बताया कि देवबंद में एक प्रतिष्ठित मिष्ठान की दुकान पर भी नकली मावे की सप्लाई कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed