फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The powder magazine was placed in the home to create business

सहरानपुर में कारोबारी ने घर में बना रखा था बारूद का गोदाम, पुलिस का शिकंजा करना शुरू

Tue, 18 Oct 2016 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 18 Oct 2016 04:42 PM IST
विज्ञापन
The powder magazine was placed in the home to create business
बारूद से आग - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में रिहायशी इलाके में पटाखे का बड़ा कारोबार कर हजारों लोगों की जिंदगी खतरे में डालने वाले कारोबारी पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


छापेमारी के बाद पुलिस की जांच में कई झोल सामने आए हैं। रिहायशी इलाके में अपने घर के परिसर में बारूद का गोदाम (मैगजीन) बना रखा था। इसके अलावा अनार और फुलझड़ी के लाइसेंस पर कई तरह के विस्फोटक बनाए जा रहे हैं। जांच के आधार पर पुलिस अब चोपड़ा फायर वर्क्स के लाइसेंस को निरस्त करने की संस्तुति करेगी।
विज्ञापन


एसएसपी मनोज तिवारी ने शिकायत के आधार पर रविवार को गंगोह रोड स्थित चोपड़ा फायर वर्क्स पर स्वाट टीम से छापेमारी करवाई। इसमें बड़े पैमाने पर अनियमितता और तकनीकी नियमों की आड़ में झोल सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, कई वर्ष पहले बने बारूद (मैगजीन) के गोदाम परिसर को ही कारोबारी ने अपना घर बना लिया। इसके बाद रिटेल काउंटर से पटाखा बेचना भी शुरू कर दिया।

इसमें इस बात की आशंका जताई गई है कि बिना लाइसेंस और कागजात देखे दुकानदारों को दिए जा रहे पटाखे से अवैध कारोबार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस फैक्ट्री के पास अनार और फुलझड़ी बनाने का लाइसेंस है, मगर इसकी आड़ में बड़े पैमाने पर दूसरे पटाखे तैयार किए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार फैक्ट्री के आसपास कारोबारी ने ही बड़ी रिहायशी कालोनी तक विकसित कर दी। मैगजीन की बात छिपाकर रिहायशी कालोनी से लोगों की जान भी खतरे में डाला जा रहा है।

इस मामले में सुभाष फायर वर्क्स के मालिक सुभाष चोपड़ा का कहना है कि हमारा काम नियमानुसार है। हमने पुलिस को अपना पक्ष दे दिया है। एसएसपी मनोज तिवारी का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

बिना अनुमति पटाखा बनाने और उसे बिना पड़ताल के बेचा जा रहा है। संबंधित अथारिटी को लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी और जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि फैक्ट्री में तैयार किए जा रहे पटाखों की बड़ी खेप शहर में दुकान लगाने वाले खरीदते हैं। यहां से पटाखों की बिक्री के दौरान लाइसेंस और अन्य कागजात की जांच नहीं होने से शहर में अवैध पटाखा कारोबार को बढ़ावा देने का आरोप है।


रिहायशी कालोनियों के बीच कई पटाखा फैक्ट्रियां संचालित हो रही हैं। ऐसे में पुलिस अब इन फैक्ट्रियों की जांच करेगी। शहर के बीच बिना लाइसेंस भी पटाखों को बनाने और बिक्री का काम धड़ल्ले से चल रहा है। इसके अलावा यहां से पटाखे दूसरे शहरों में भी भेजे जा रहे हैं। जबकि दूसरे शहरों में भेजने केे लिए ट्रांसपोर्टेशन लाइसेंस होना जरूरी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed