फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gold jewellery, 20,000 in cash, and property documents were stolen from a house in Sector-8; the thief remained inside the house for three and a half hours.

Panipat News: सेक्टर-8 में मकान से सोने के गहने, 20 हजार की नकदी और संपत्ति के कागजात चोरी, साढ़े तीन घंटे तक घर के अंदर रहा चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Gold jewellery, 20,000 in cash, and property documents were stolen from a house in Sector-8; the thief remained inside the house for three and a half hours.
मकान से सामान लेकर जाते संदिग्ध। स्रोत : सोशल मीडिया
-मोबाइल पर कैमरे की सूचना मिलने पर हुआ चोरी का खुलासा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सेक्टर-8 स्थित एक मकान में सुने मकान से सोने के गहने, 20 हजार की नकदी और संपत्ति के कागज चोरी कर लिए गए। चोर ने दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ था और करीब साढ़े तीन घंटे बंदर रहा। इसी तरह सामान लेकर वापस चला गया। मकान मालिक को मोबाइल पर घर के कैमरे से जुड़ी सूचना पर इसका पता चला। सेक्टर-13/17 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सेक्टर-8 के अजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 16 अक्टूबर की रात परिवार के सहित बाहर गए थे। एक व्यक्ति रात करीब 12:14 बजे दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ। वह तड़के करीब 3:30 बजे घर से निकला। उन्होंने मोबाइल पर घर के कैमरे से संबंधित अलर्ट देखा तो उन्हें अंदेशा हुआ। उन्होंने जब कैमरों की फुटेज खंगाली तो फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति रात को अंदर जाता और सुबह बाहर निकलता दिखाई दिया।
विज्ञापन

उन्होंने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। घर 15 से 20 हजार रुपये नकद, सोने की दो चेन, चार अंगूठी, मंगलसूत्र, टॉप्स और चांदी की छह पायल समेत अन्य आभूषण गायब मिले। इसके साथ की अलमारी में रखे संपत्ति के जरूरी दस्तावेज और बिल और चिप वाले तीन कैमरे चोरी मिले। अजीत ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। यह चार साल से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शंका जताई कि घर से जरूरी कागजात चोरी करने का उद्देश्य से केस को प्रभावित करने वाला हो सकता है। सेक्टर-13-17 थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
40-41

मकान से सामान लेकर जाते संदिग्ध। स्रोत : सोशल मीडिया

मकान से सामान लेकर जाते संदिग्ध। स्रोत : सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed