फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Awl plunged into cousins chest; families of both parties clash even at the district hospital

Panipat News: ममेरे भाई की छाती में घोंपा सुआ, जिला अस्पताल में भी भिड़े दोनों के परिजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Awl plunged into cousins chest; families of both parties clash even at the district hospital
-पुरानी रंजिश को लेकर मामा-बुआ के लड़कों के बीच हुआ था विवाद
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। दलबीर नगर में पुरानी रंजिश के चलते शनिवार दोपहर को मामा-बुआ के लड़के भिड़ गए। आरोप है कि शिब्बा ने अपने चचेरे भाइयों निहाल व ऋतिक के साथ मिलकर ममेरे भाई शिवम की छाती में सुआ घोंप दिया। वारदात के बाद घायल अवस्था में दोनों पक्षों के युवक जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार के दौरान परिजनों के बीच हाथापाई हो गई।
वाल्मीकि बस्ती के शिवम ने बताया कि उसके बुआ के लड़के शिब्बा के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के चलते शनिवार को विवाद बढ़ गया। शिवम की मां सोनिया ने आरोप लगाया कि शिब्बा, निहाल और ऋतिक ने शिवम के साथ मारपीट की और शिब्बा ने उसकी छाती में सुआ घोंप दिया। शिवम को जिला नागरिक अस्पताल से रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शिब्बा ने बताया कि वह एचएसवीपी में सफाई कर्मचारी है। उसने आरोप लगाया कि शिवम ने उसकी बाजू में सुआ मारा था। अस्पताल में दोनों पक्षों के जुटने पर हंगामा हो गया और महिलाओं के बीच भिड़ंत हो गई। किला थाना प्रभारी नीरज ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमले के आरोप लगा रहे हैं। पुलिस छानबीन के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed